आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया
आमिर खान हो, शाहरुख खान हो या मायावती, यहां जब भी कोई सेलिब्रिटी आया, एक नयापन साथ लाया। इसी कारण वो तस्वीरें भी सबसे ज्यादा पसंद की गईं।
आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया
मार्च के महीने में बसपा सुप्रीमो मायावती चंडीगढ़ आईं। वे लोकसभा चुनाव 2014 के लिए बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए आई थीं।
आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया
मार्च में आलिया भट्ट चंडीगढ़ आईं। शहर ने उनका शानदार स्वागत किया। वे अपनी मूवी ‘टू स्टेटस’ की प्रमोशन के सिलसिले में आईं थीं।
आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया
मार्च में हरियाणा विधानसभा का बजट सेशन देखने के लिए गूगल ब्वाय कौटिल्य पहुंचे, लेकिन लोगों की भीड़, गार्ड्स की ना-नुकुर और एक से दूसरे गेट पर चक्कर काटने के कारण वे बिल्कुल झल्ला गए।
आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया
अप्रैल के महीने में अनुपम खेर चंडीगढ़ आए। वे लोकसभा चुनाव 2014 में बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव में खड़ीं अपनी पत्नी और अभिनेत्री किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे।