फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 फेरे होने के बाद दूल्हा-दुल्हन पर टूटा कहर, मां की जान पर भी बनी...थाने पहुंच गई पूरी बारात

Tue, 10 Jul 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Tue, 10 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
bride and groom beaten by boys in ambala city of haryana
प्रेम विवाह पर हंगामा
आमतौर पर ऐसा फिल्मों में होता है, पर ये कारनामा रियल में हो गया। सात फेरे होते ही दूल्हा और दुल्हन की पिटाई हो गई और बुजुर्ग मां की भी जान पर बन गई। पूरी बारात थाने पहुंच गई, मामला जानकर पुलिस भी सन्न है।
bride and groom beaten by boys in ambala city of haryana
प्रेम विवाह पर हंगामा - फोटो : डेमो
घटना हरियाणा के अंबाला शहर की है। शादी करने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था कि पूरी बारात पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा, दुल्हन और उसकी मां को चोटें आई। हमला करने वालों के पास हथियार थे और पत्थर भी मारे। मारपीट में दुल्हन के पैर पर चोट लगी, जबकि दूल्हे की मां भी घायल हो गई। मामले की शिकायत फिर बलदेव नगर पुलिस चौकी में दी गई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर लिया।
bride and groom beaten by boys in ambala city of haryana
प्रेम विवाह पर हंगामा - फोटो : डेमो
पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे की घायल मां गीता रानी ने बताया कि उसके 21 वर्षीय बेटे सौरभ का बलदेव नगर की रहने वाली शिवानी से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने लड़की के घरवालों से पांच माह पहले दोनों के विवाह की बात की। उस वक्त लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होने की वजह से शादी नहीं हो सकी थी। मामला बलदेव नगर चौकी में पहुंचा था और यह तय हुआ था कि लड़की की उम्र 18 वर्ष होने के बाद दोनों की शादी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride and groom beaten by boys in ambala city of haryana
प्रेम विवाह पर हंगामा
गीता रानी ने बताया कि इसी साल फरवरी में लड़की 18 वर्ष की हुई तो उसके घर वालों से विवाह के बारे में बात की गई, पर शादी करने से मुकर गए। सौरभ इससे खफा हुआ और कुछ दिन पहले वह भी शादी से मुकर गया। शुक्रवार की रात लड़की को जब यह पता चला कि उसके परिजन शादी के खिलाफ हैं और लड़का भी शादी से मुकर गया है तो वह भाग कर महिला थाना में शिकायत दी। यहां उसने शिकायत दी कि वह लड़के से प्यार करती है, मगर वह शादी से मुकर रहा है।
विज्ञापन
bride and groom beaten by boys in ambala city of haryana
प्रेम विवाह पर हंगामा
गीता ने बताया कि लड़की की शिकायत लेने के बाद महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और शादी के लिए राजी कर लिया। लेकिन लड़की के परिजन इससे खुश नहीं थे। लड़की के भाई सुनील ने बहन से कोई रिश्ता न रखने तक की बात कही थी। फिर भी शहीद ऊधम सिंह जागृति मंच की महिला मंडली के सहयोग से दोनों की रविवार दोपहर शादी करवा दी गई। विदाइ्र के बाद जब वह घर जा रहे थे तो गौरव जैलदार, वासु और साहिल ने उनके साथ मारपीट की। सौरभ को जान से मारने की धमकी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed