देखिए कैसे महिला ने 'मर्दानी' बनकर बीच सड़क दबोचे स्नैचर?
बीच सड़क महिला मर्दानी बन गई। उसने बेहद फिल्मी स्टाइल में एक्टिवा सवार स्नैचरों को जमीन पर पटका और पुलिस के हवाले कर दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
देखिए कैसे महिला ने 'मर्दानी' बनकर बीच सड़क दबोचे स्नैचर?
वारदात पंचकूला के सेक्टर 4 में हुई। महिला मार्केट में सामान लेने गई थी। रास्ते में एक्टिवा सवार दो युवक पास में आकर रुके और योगा सेंटर का पता पूछने लगे। देखते-देखते उन्होंने महिला की चेन झपट ली और भागने लगे। महिला ने आव देखा न ताव और पीछे बैठे युवक का कॉलर पकड़कर खींच लिया। संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
देखिए कैसे महिला ने 'मर्दानी' बनकर बीच सड़क दबोचे स्नैचर?
युवकों के सड़क पर गिरते ही महिला ने शोर मचा दिया और लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवकों को दबोचा और जमकर पिटाई की। मामले की सूचना पुलिस तक भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके पहुंच कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
देखिए कैसे महिला ने 'मर्दानी' बनकर बीच सड़क दबोचे स्नैचर?
स्नैचिंग की शिकार महिला का नाम मोमिता बताया जा रहा है। वहीं, युवकों की पहचान प्रिंस और जगदीश के रूप में हुई। दोनों चंडीगढ़ और पीर मुछल्ला के रहने वाले हैं। मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि जब तक लोगों ने आरोपी युवकों को पकड़ा तब तक उन्होंने चेन को गायब कर दिया था।
देखिए कैसे महिला ने 'मर्दानी' बनकर बीच सड़क दबोचे स्नैचर?
पंचकूला एसीपी दलीप कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवकों ने पहले भी पंचकूला में स्नैचिंग की एक वारदात को अंजाम दिया था, जिसे भी उन्होंने मान लिया है।