फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान की यह बेटी छोटी उम्र में बनी SDM, दंग कर देगा इनका जज्बा

Tue, 21 Feb 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
brave daughter of a farmer, sonam chaudhary gill cleared pcs and appointed sdm at punjab
सोनम चौधरी गिल
गजब का हौंसला रखने वाली किसान पिता की इस होनहार बेटी से मिलिए। आरबीआई की जॉब छोड़कर पीसीएस की राह चुनी और एसडीएम बन गई।


 
brave daughter of a farmer, sonam chaudhary gill cleared pcs and appointed sdm at punjab
सोनम चौधरी गिल
ये होनहार बेटी है, गुज्जर बिरादरी से संबंधित व कृषि धंधे से जुड़े सतनाम सिंह की बेटी सोनम चौधरी। 27 साल की आयु में एसडीएम के पद पर पहुंची सोनम का जन्म 1990 में पंजाब के नवांशहर जिले के गांव जलालपुर में हुआ। परिवार में तो क्या उनकी रिश्तेदारी में भी कोई अधिकारी नहीं था। अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों में धक्के खाने के बाद सोनम ने अधिकारी बनकर सिस्टम सुधारने की ठानी।

 
brave daughter of a farmer, sonam chaudhary gill cleared pcs and appointed sdm at punjab
सोनम चौधरी गिल
सोनम को कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की डिग्री हासिल करने के बाद उसे आरबीआई में नौकरी मिल गई थी, लेकिन उनका मन सिविल प्रशासन में बड़ी अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करने में था। वे ड्यूटी के बाद पीसीएस की पढ़ाई की तैयारी करतीं थीं। सोनम ने बताया कि उनके गांव वाले व रिश्तेदार अक्सर कहते कि क्या पढ़कर तू कोई आफिसर बन जाएगी, लेकिन उसने ऐसी बातों पर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय पढ़ाई पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
brave daughter of a farmer, sonam chaudhary gill cleared pcs and appointed sdm at punjab
सोनम चौधरी गिल
आखिर सोनम की मेहनत रंग लाई और वे पीसीएस की परीक्षा में पहली बार प्रयास में ही फरवरी 2014 में अधिकारी बन गईं। गुज्जर बिरादरी से संबंधित होने के कारण उनके परिवार में तो क्या उनकी रिश्तेदारी में भी कोई अधिकारी नहीं था और न ही कोई ऊंची पहुंच। सोनम ने बताया कि जब भी वे किसी सरकारी दफ्तर में जातीं तो लोगों की हो रही दिक्कत से उन्हें बेहद दुख होता था। सोनम ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई की और पीसीएस बन गईं।
विज्ञापन
brave daughter of a farmer, sonam chaudhary gill cleared pcs and appointed sdm at punjab
सोनम चौधरी गिल
आज सोनम संगरूर जिले की एसडीएम हैं और लोगों की सेवा करने के साथ-साथ सिस्टम में और भी सुधार लाने के लिए प्रयासरत हैं। सोनम ने बताया कि रिश्तेदार और गांव वाले अक्सर कहते थे कि पढ़-लिखकर क्या तूं अफसर बन जाएगी। गुस्सा तो बहुत आता था, मगर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाए मैं मन लगाकर पढ़ती थी। इरादा और मजबूत होता था। मैं उन निराशावादी बातें करने वालों को जवाब तो देना चाहती थी और ये मैंने कर दिखाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed