{"_id":"5abf23fc4f1c1bbf618b4a77","slug":"boy-killed-in-chandigarh-people-protesting-against-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 'वो मेरे जिगर का टुकड़ा था, बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी...पापा को क्या जवाब दूंगी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'वो मेरे जिगर का टुकड़ा था, बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी...पापा को क्या जवाब दूंगी'
Thu, 05 Apr 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरे जिगर का टुकड़ा था और दरिंदों ने उसकी हत्या कर दी। मैं कुछ नहीं कर पाईं, क्या जवाब दूंगी उसके पापा को। कहते कहते मां बेसुध हो गई।
2 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
चंडीगढ़ सेक्टर-24 की जनता कॉलोनी के मकान नंबर 2507 से सटी एक झुग्गी में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दस-पंद्रह लोगों ने जबरन घुसकर परिवार सहित बैठे जीजा-साले को चाकुओं से गोद डाला। जीजा अमन की मौत हो गई, वहीं साला सन्नी गंभीर रूप से घायल है। अमन की मौत होने की सूचना से बेखबर उसकी पत्नी टीनू और मां गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
3 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
दोनों ही अमन की जान बचाने की प्रार्थना करती रहीं, लेकिन खुद को संभाल नहीं पा रही थी। मृतक की मां ने बताया कि अमन की टीनू से शादी को भी कुछ ही समय बीता था। अभी तो उसने कुछ देखा भी नहीं था, मेहनत मजदूरी करके परिवार को संभालता था। अब मैं उसके पापा को ऊपर जाकर क्या जवाब दूंगी, मेरा तो सब कुछ ही लुट गया। उसकी पत्नी अपनी जिंदगी कैसे बिताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले उन पर डंडों सहित अन्य हथियारों से हमला किया और फिर तलवार व तेजधार चाकू से वार कर डाले। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायलों के परिवार, रिश्तेदारों व समुदाय के अन्य लोगों ने खूनी झड़प की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंची और कर्मियों ने घायलों को तुरंत सेक्टर-16 जीएमएसएच पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया ही था कि एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा फिलहाल उपचाराधीन है। मृतक अमन सेक्टर-17 में चश्मे बेचने का काम करता था। जबकि घायल सन्नी सेक्टर-17 में रेहड़ी-फड़ी लगाता है। माहौल को देखते हुए रात सवा एक बजे तक हालात तनावपूर्ण बने हुए थे और अस्पताल में पुलिस तैनात थी। उधर, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। रोकने की कोशिश करती पुलिस से भी उनकी झड़प हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।