{"_id":"591bf9cd4f1c1b7d2d8b4568","slug":"bollywood-actor-jaideep-ahlawat-speaks-on-rohtak-gangrape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहतक गैंगरेप पर भड़का बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर, बोला- शर्म से सिर झुक गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक गैंगरेप पर भड़का बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर, बोला- शर्म से सिर झुक गया
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 18 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
रोहतक गैंगरेप पर बोले जयदीप अहलावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में 'निर्भया' के साथ हुई दरिंदगी ने देश को हिलाकर रख दिया है। अब बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर ने इस घिनौने कृत्य पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
रोहतक गैंगरेप पर बोले जयदीप अहलावत
गर्व होता था, अब शर्म आती है
गर्व से कहते थे कि हम हरियाणवी हैं। हमारा जिला रोहतक है। अब शर्म से सर झुक गया। सोनीपत की युवती से गैंगरेप ने हमें मुंबई में भी शर्मसार कर दिया। ऐसी हैवानियत तो कभी फिल्मों में भी नहीं दिखाई जाती। मुंबई में न जाने कितने लोगों ने पूछा कि तुम्हारे हरियाणा में ऐसी भी घटनाएं होती हैं? लोगों के इन सवालों का जवाब देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं थे।

फांसी की सजा दी जानी चाहिए
ये कहना है एक्टर जयदीप अहलावत का। जयदीप अहलावत ने सरकार और पुलिस प्रशासन से महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जयदीप अहलावत मंगलवार को तिलियार रिसोर्ट में पहुंचे थे। अमर उजाला से हुई विशेष बातचीत में जयदीप ने इस हैवानियत की निंदा करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने और दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

ऐसा तो जानवर भी नहीं करते
मूलरूप से खरकड़ा गांव के रहने वाले फिल्म अभिनेता जयदीप ने कहा कि युवती के साथ हुई हैवानियत किसी इंसान या परिवार के साथ हुई घटना नहीं है। यह पूरे समाज के खिलाफ बड़ा अपराध है। ऐसे अपराधियों को इंसान कहना गलत होगा। ऐसा तो जानवर भी नहीं करते। सुल्तान और दंगल फिल्म के बाद मुंबई में हर व्यक्ति की जुबान पर हरियाणा रहता है, लेकिन आजकल युवती के साथ हुई हैवानियत की घटना की चचा होती है।

मुंबई में भी करते हैं हरियाणवी पार्टी
जयदीप ने कहा कि बॉलीवुड में हरियाणा के काफी लोग हैं। ऐसे में जब भी कभी मौका मिलता है तो सभी एकजुट होकर हरियाणवी स्टाइल में पार्टी करते हैं। घर से दूर रहने के बावजूद भी इतना अपनापन एक अलग ही सुख देता है। रणदीप हुड्डा हो या फिर संग्राम सिंह सभी पुरानी यादों को ताजा कर खूब हंसी-ठिठौली करते हैं।