माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम की नकल के केस में फंसे कॉमेडियन 'पलक' उर्फ कीकू ने चंडीगढ़ में अपनी माफी पर सफाई दी। देखिए, बातचीत के मुख्य अंश।
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
टीवी चैनल बिग मैजिक पर अपने सीरियल अकबर बीरबल की प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आए कीकू शारदा ने बताया कि 13 साल से कॉमेडी कर रहा हूं, लेकिन ऐसा डर पहले कभी नहीं लगा। अगर मैं माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के समर्थक मुझे मार डालते।
माफी न मांगता तो बाबा राम रहीम के भक्त मुझे मार देते: कीकू
कीकू ने आगे बताया कि देश में 97 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो कॉमेडी को समझते हैं, जबकि तीन प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो मुद्दा बना देते हैं। 13 साल में उन्होंने न जाने कितनी हस्तियों की नकल उनके सामने की है, लेकिन किसी ने भी बुरा नहीं माना, बल्कि उन्होंने हमारे काम की तारीफ ही की।

घटनाक्रम बताते हुए कीकू ने बताया कि वे कॉमेडी नाइट के आखिरी शो की शूटिंग कर रहे थे तो पुलिस स्टूडियो में पहुंच गई और कैथल ले जाने को कहा। मैने कहा कि मुंबई में बंद कर दो, लेकिन पुलिस न मानी और मुझे कैथल ले आई। कैथल पुलिस स्टेशन से मुझे कोर्ट में पेश किया गया, मैंने तुरंत माफी मांग ली।