सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, लेदर देन और रेडक्रॉस की ओर से लगाए गए कैंप में 490 लोगों ने रक्तदान किया। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर लगाए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और इस सामाजिक कार्य के लिए उनकी खूब प्रशंसा भी की।
ब्लड डोनेट करने के लिए उमड़ा हुजूम, 490 लोगों ने किया रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अरुण सूद, डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, व्यापार मंडल प्रेसिडेंट अनिल वोरा, चेयरमैन चरणजीव सिंह, महासचिव संजीव चड्डा, प्रदीप मल्होत्रा, जगदीश कपूर, कमलजीत पंछी, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा भी पहुंचे और रक्तदानियों का हौसला बढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
रक्तदानियों के हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैंप समाप्ति का समय दोपहर तीन बजे तक का था, लेकिन रक्तदानियों की भीड़ देखकर शिविर का समय बढ़ाकर शाम साढ़े चार बजे कर दिया गया। रक्तदानियों में युवा, महिलाएं, सरकारी कर्मचारी और कुछ वयस्क भी शामिल थे। रक्तदान कैंप में ब्लड इकट्ठा करने की जिम्मेदारी पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 की ब्लड बैंक की टीम आई थी।
शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर, चेयरमैन सुभाष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट रमन शर्मा, फाइनेंस सेक्रेटरी प्रवीन कुमार, चीफ पैट्रन सुरेश कांबोज, जनरल सेक्रेटरी जोगिंदर सेतिया, श्री ओंकार दास मित्तल के प्रेसिडेंट अशोक मित्तल, लेदर देन के संजीव चड्डा, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा के प्रेसिडेंट बीएन शर्मा, सकेतड़ी मंदिर के सेवादार सुमिकांत, दीपक कांबोज, मुकुल, नीतीश कुमार, विक्रम, सूरज, लक्ष्मण, प्रवण शर्मा, मक्खन, हरपाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
शिविर के संचालन में को संचालित करने में कई संस्थाओं और वालंटियर की अहम भूमिका रही। खासकर रेडक्रास के बच्चों की। गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-32 के रेडक्रास क्लब से करीब 15 बच्चे आए थे। उनके पास रक्तदानियों को रिफ्रेशमेंट देना, मरीजों को बेड तक पहुंचाना जैसे काम उनके जिम्मे था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। इन बच्चों का नेतृत्व एनएसएस प्रोग्राम आफिसर मोहिंदर कौर ने किया।