फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट के पीए पर गहराया शक, भतीजा बोला-बुआ के चेहरे पर सूजन और निशान कैसे?

Wed, 24 Aug 2022 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat Death Latest News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट की मौत पर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। अब उनके भाई ने गोवा पुलिस पर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो में उनके भाई ने कहा कि गोवा पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से उनका लैपटॉप, मोबाइल तथा सीसीटीवी की हार्ड डिस्क चोरी हो गया है। हमने शिकायत की है। वहीं मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सोनाली के पीए सुधीर को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।



फिलहाल सोनाली फोगाट का शव गोवा में है। शव के पोस्टमार्टम पर भी पेंच फंसा है। उनके परिजनों का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। इससे पहले उनकी बहन रीमन ने कहा कि पीए सुधीर सांगवान की जांच होनी चाहिए। हमने उसे 50 बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। हमारे किसी फोन का जवाब नहीं दिया। सोनाली फोगाट की हादसे में मौत हो गई है यह कहकर फोन काट दिया। वहीं सोनाली फोगाट के भतीजे ने दावा किया है कि सोनाली के चेहरे पर सूजन और स्ट्रेच मार्क्स थे।

BJP Leader Sonali Phogat Death Latest News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट के परिजनों ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। सोनाली की छोटी बहन, बड़ी बहन और सास ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार कर दिया। 
BJP Leader Sonali Phogat Death Latest News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की सास गौतमी देवी ने कहा कि हमें शक है कि उसकी हत्या की गई है। वह राजनीति में थी। इस कारण उसके काफी विरोधी हो गए थे। वह बाहर गई थी। वहां क्या हुआ हम कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कभी किसी तरह की बीमारी का जिक्र नहीं किया। घर से गई तो पूरी तरह स्वस्थ थी। सोमवार को फोन आया तो भी ऐसा कुछ जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat Death Latest News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली की छोटी बहन रुकेश ने कहा कि सोमवार को मेरी फोन पर बात हुई आई थी। उसने कहा कि व्हाट्सएप कॉल कर, मैं कुछ बात करना चाहती हूं। तब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि मुझे डर लग रहा है। मुझे बहुत टेंशन है। मेरे साथ यहां बहुत गलत हो रहा है। मैंने पूछा तो बोली घर आकर बताऊंगी। मेरी भी तबीयत खराब थी इस कारण अधिक कुछ नहीं पूछा। रात 9 से 10 के बीच तीन बार मुझसे बात हुई थी। हम नहीं मान सकते कि उसे हार्ट अटैक आया है। मुझे साजिश रचे जाने का शक है। सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat Death Latest News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की बड़ी बहन रीमन ने कहा कि परसों मेरी बात हुई थी, तब ठीक थी। कल मम्मी के साथ बात हुई। मां से बातचीत में कहा था कि खाना खाने के बाद मेरे हाथ, पैर काम नहीं कर रहे। शरीर मेरा साथ छोड़ रहा है। रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कह सकते। मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed