फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रोहतक आए जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, देखिए तस्वीरें

Sat, 27 Jul 2019 02:00 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 Jul 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
BJP, Haryana Assembly Elections 2019, JP Nadda Warm Welcome in Rohtak by Party Workers
जेपी नड्डा का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 फतेह करने के लिए जीत का फॉर्मूला तैयार करने को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जाटलैंड रोहतक पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ, देखिए तस्वीरें।
BJP, Haryana Assembly Elections 2019, JP Nadda Warm Welcome in Rohtak by Party Workers
जेपी नड्डा का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नड्डा शनिवार सुबह रोहतक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी दिखे। दिल्ली बॉर्डर से ही भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत शुरू हो गया था। दिल्ली बॉर्डर पर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान हरियाणा सरकार के मंत्रियों से लेकर कई विधायक भी मौजूद रहे। झज्जर से लेकर रोहतक में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने पर जगह-जगह नड्डा का शाही अभिनंदन किया गया।
BJP, Haryana Assembly Elections 2019, JP Nadda Warm Welcome in Rohtak by Party Workers
जेपी नड्डा का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अन्य विपक्षियों का सूपड़ा साफ होने बाद भाजपा ने विधानसभा में जीत का फॉर्मूला तैयार किया है। भाजपा के इस चक्रव्यूह को अभेद्य बनाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जाटलैंड रोहतक में भाजपा को जीत का गुरु मंत्र देने आए। दो दिन रोहतक में भाजपा के मिशन-75 प्लस पर मंथन होगा। जेपी नड्डा के प्रवास को सफल बनाने के लिए 13 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनकी जिम्मेदारी भी अलग अलग नेताओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP, Haryana Assembly Elections 2019, JP Nadda Warm Welcome in Rohtak by Party Workers
जेपी नड्डा का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
शाह ने बनाया था हुड्डा पिता-पुत्र का किला ढहाने का चक्रव्यूह
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अगस्त 2017 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी तीन दिन के प्रवास पर रोहतक आए थे। अमित शाह ने ही रोहतक में हुड्डा पिता-पुत्र के अलावा विपक्ष का सूपड़ा साफ करने का गणित भाजपा को समझाया था। अमित शाह की प्लानिंग का ही असर रहा कि लोकसभा चुनाव में हुड्डा पिता-पुत्र का किला ढह गया।
विज्ञापन
BJP, Haryana Assembly Elections 2019, JP Nadda Warm Welcome in Rohtak by Party Workers
जेपी नड्डा का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
मनो अगेन के लिए दो दिन तक चलेंगी मैराथन बैठकें
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की आहट अब चारों तरफ सुनाई देने लगी है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने भी दोबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा भी इसी उद्देश्य से रोहतक आए हैं। उनके स्वागत के लिए काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे, जिन्हें मोदी-मोदी के नारे लगाकर जोश भरा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed