फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में कैद राम रहीम के लिए लोगों की दीवानगी की हद देखिए, आ गई 'बाढ़'...पुलिस भी सकते में

Tue, 21 Aug 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 21 Aug 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim got Birthday Cards
राम रहीम
जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम के लिए लोगों की दीवानगी की हद देखिए, 'बाढ़' ही आ गई। हड़कंप मच गया है, पुलिस भी हैरान है कि ये हो क्या गया।
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim got Birthday Cards
राम रहीम ग्रीटिंग कार्ड्स
दरअसल, 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिवस था और पिछले छह दिन से जेल के पते पर बाबा के लिए पोस्ट ऑफिस में ग्रीटिंग कार्ड पहुंच रहे हैं। बर्थडे विश के साथ पहुंच रहे ये कार्ड बाबा के लिए तरह-तरह के संदेश लिए हुए हैं। यह जानकारी सुनारिया गांव के पोस्ट मास्टर जगदीश बधवार ने दी।
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim got Birthday Cards
राम रहीम ग्रीटिंग कार्ड्स
जगदीश बधवार ने बताया कि अब तक करीब 950 ग्रीटिंग कार्ड आ चुके हैं। इनमें से 500 से 600 के करीब स्पीड पोस्ट और रजिस्टरी हैं। कार्ड आने का सिलसिला अभी जारी है। वहीं पोस्ट ऑफिस में इनके चलते एक अंबार लग गया है, जिसे पहुंचाने के लिए रिक्शा का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim got Birthday Cards
राम रहीम
रोहतक हेड ऑफिस से सुनारिया सब-पोस्ट ऑफिस तक डाक लाने वाले राजेश कुमार ने बताया कि जेल अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हरियाणा जेल मैनुअल के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सारे कार्ड राम रहीम तक पहुंचाए जा रहे हैं, पर इससे पहले उनकी स्कैनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim got Birthday Cards
Ram Rahim - फोटो : File Photo
बता दें कि सोमवार को सुनारिया जेल में बंद दुष्कर्मी राम रहीम से मिलने के लिए उसके परिजन पहुंचे। करीब दस मिनट तक राम रहीम से बात की। बीस साल की सजा काट रहे राम रहीम को सुनारिया जेल में ही बंद किया गया है। प्रत्येक सोमवार को परिजन राम रहीम से मिलने के लिए पहुंचते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed