फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली की मौत से उठा पर्दा: इस चीज के पीने से गई जान, दो घंटे शौचालय में बंद रखा, पहली बार वजह सामने आई

Sat, 27 Aug 2022 12:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Aug 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Big reveals in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता और टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पर्दा उठना शुरू हो गया है। होटल के कमरे से मिली लाश महज हार्ट अटैक नहीं था। पार्टी के दौरान सोनाली को सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंद्र ने ड्रिंक्स में सिंथेटिक ड्रग्स मिलाकर पिलाई थी। इसके बाद उसे शौचालय की तरफ ले जाया गया और करीब दो घंटे तक वहां बंद रखा गया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह रहस्य उजागर हुआ है।

Big reveals in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की आगे की जांच में अभी कई खुलासे होने बाकी है। इस बीच भाजपा के झंडे में लिपटे सोनाली के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हिसार में किया गया। उनकी अर्थी को कंधा और मुखाग्नि पुत्री यशोधरा ने दी। गोवा पुलिस ने खुलासा किया है कि 22 अगस्त को कर्लीज क्लब में पार्टी के दौरान केक काटा गया था। इसी दौरान सोनाली फोगाट, उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के अलावा दो युवतियां मौजूद थीं। बाद में पार्टी के दौरान सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने जबरदस्ती सोनाली को सिंथेटिक ड्रग्स पिलाई। सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखाई दे रहा है। 

Big reveals in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पैसे का लेनदेन रहा वजह 
पत्रकारों से बातचीत में गोवा पुलिस के आईजी नार्थ ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने कबूल किया कि पैसों के लेनदेन के चलते साजिश के तहत सोनाली फोगाट को ड्रग्स पिलाई। ड्रग की ओवरडोज से सोनाली की हालत बिगड़ी। सोनाली के होश में नहीं होने पर उसे करीब साढ़े चार बजे पकड़ कर शौचालय में ले जाते हैं। वहां पर सोनाली को दो घंटे तक अंदर बंद रखते हैं और इसके बाद होटल लेकर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

टैक्सी चालक से पूछताछ जारी
कर्लीज क्लब से जो टैक्सी चालक होटल में सोनाली, सुधीर और सुखविंद्र को लेकर गया था। उस चालक की पहचान हो चुकी है। उससे भी पूछताछ जारी है। सोनाली को होटल से अस्पताल ले जाने वाले टैक्सी चालक को भी जांच में शामिल किया जाएगा। केक काटते समय मौजूद युवतियों से भी पूछताछ करेंगे। आरोपी जहां गए, उन्हें वहां पर दोबारा ले जाया जाएगा। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Big reveals in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सीसीटीवी फुटेज में आया नजर, चल भी नहीं पा रही थीं सोनाली
सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सोनाली चल भी नहीं पा रही थीं। पीए सुधीर सांगवान उसे दोनों हाथों से पकड़ कर सीढ़ियों से ऊपर ले जाते दिखाई दिया। उनके पीछे दो युवक और चलते दिखाई दे रहे हैं। जब वह सोनाली को सीढ़ियों के जरिये कमरे की तरफ ले जाते हैं, तो वह सीढ़ी पर ही गिर जाती हैं। यह 24 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed