यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान के शव का श्री गुरू गोबिंद सिंह जी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान गुरलाल सिंह के शरीर पर 12 गोली लगने का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद उनका श्री रामबाग में धार्मिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
2 of 5
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को अंतिम विदाई देते परिजन व शहरवासी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष वरिंद्र सिंह ढिल्लो समेत मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लो समेत प्रदेश भर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वरिंद्र सिंह व कुशलदीप ने कहा कि गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या से न सिर्फ परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है बल्कि पार्टी को भी अपूर्णीय क्षति हुई है।
3 of 5
गुरलाल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि गुरुवार को जुबली सिनेमा चौक के पास बाइक सवार दो लोगों ने दो पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग कर गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता सुखचैन सिंह के बयान पर 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश व असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
4 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
45 बोर की पिस्टल से हुए फायर
पोस्टमार्टम और पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गुरलाल सिंह पहलवान पर हमलावरों ने 45 बोर की पिस्टल से फायर किए गए हैं। आमतौर पर यह पिस्टल अर्धसैनिक बल इस्तेमाल करते हैं। इस संबंध में पुलिस का कोई भी अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है। सूत्रों का दावा है कि घटनास्थल से पुलिस को 45 बोर के कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम के आदेश पर जिला पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंकी
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद जिला पुलिस ने केस को सुलझाने व हमलावरों की शिनाख्त के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आला अधिकारियों की निगरानी में जिला पुलिस की 12 से अधिक टीमें अलग-अलग बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है। उधर, फेसबुक पर गुरलाल पहलवान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की पोस्ट को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।