यहां पर आज महा सफाई अभियान चलाया गया। करीब 4 लाख लोगों ने एक साथ मिलकर झाड़ू लगाया। तस्वीरें...
2 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
करनाल में आज महा सफाई अभियान शुरू हुआ। इसकी शुरूआत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। यह अभियान डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाया गया। इसमें करीब चार लाख डेरा के अनुयायियों ने भाग लिया।
3 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
बता दें हाल ही में देशभर के स्वच्छ शहरों की लिस्ट जारी हुई है जिसमें हरियाणा के सभी शहरों की हालत बहुत ही खराब रही है। इस लिस्ट के जारी होने के तुरंत बाद अब डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने करनाल में महासफाई अभियान शुरू किया है।
4 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
इस सफाई अभियान की शुरुआत गुरमीत राम रहीम ने करनाल की कमेटी चौक से की। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर और विधायक भी मौजूद रहे। केंद्र सरकार द्वारा जारी 443 स्वच्छ शहरों की सूची में सी.एम. सिटी करनाल 65 वें नंबर पर आया था।
5 of 9
करनाल में महा सफाई अभियान
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा की साध संगत की करनाल में यह दूसरी दस्तक है। इससे पहले 24 मार्च 2013 को भी सफाई अभियान चलाया गया था। तब चार घंटे चले अभियान के बाद शहर की सूरत बदल दी गई थी। वहीं 1 सितंबर 2015 को पानीपत में भी डेरे की संगत ने सफाई महाअभियान चलाकर एक सकारात्मक संदेश दिया था।