फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आप' में कलह और गुरप्रीत घुग्गी के इस्तीफे पर भगवंत मान का अजीब सा बयान

Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
bhagwant mann statement on aap crisis and gurpreet ghuggi resign
भगवंत मान - फोटो : SELF
शहीद के परिजनों से मिलने आए तो 'आप' में कलह और गुरप्रीत घुग्गी के इस्तीफे पर पूछे गए सवाल के जवाब में भगवंत मान ने अजीब सा जवाब दिया।
bhagwant mann statement on aap crisis and gurpreet ghuggi resign
शहीद परमजीत के अंतिम अरदास में पहुंचे सैकड़ों लोग
भगवंत मान ने कहा कि अभी नहीं... । इतना कहकर वे आगे निकल गए। आखिर क्या मतलब है इस जवाब का, पत्रकार सोचते रह गए। फिर मान एकाएक पीछे मुड़े और हंसते हुए बोले, अभी मेरे कुछ बोलने का वक्त नहीं है। न ही मैं बोलना चाहता हूं। इतना जरूर कहूंगा कि सही समय आने दीजिए। सही समय पर जो बोलूंगा, वो सभी सुनेंगे।
bhagwant mann statement on aap crisis and gurpreet ghuggi resign
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान शहीद परमजीत के परिजनों से मिलने गांव वंईपुंई पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश प्रधान होने के नाते पहला फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अमृतसर लोक सभा चुनाव में पार्टी कैंडिडेट रहे उपकार संधू को पार्टी से निकालने का एलान किया है। मान ने कहा कि संधू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhagwant mann statement on aap crisis and gurpreet ghuggi resign
आप सांसद भगवंत मान
जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए नायब सूबेदार परमजीत सिंह के गांव वंईपुंई में श्री अखंड पाठ का भोग डाल अंतिम अरदास की गई। बुधवार आयोजित इस कार्यक्रम में  राजनीतिक व धार्मिक लोगों के साथ-साथ आसपास गांवों के सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर सांसद भगवंत मान ने परिवार को सांत्वना देते कहा कि शहीद परमजीत सिंह ने देश के लिए जो कुर्बानी दी है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
bhagwant mann statement on aap crisis and gurpreet ghuggi resign
मान ने सरकार बनने पर नौकरी देने का किया वादा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दें। इस मौके पर उन्होंने अपने सांसद निधि से शहीद के गांव में लाइब्रेरी बनाने के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा की पंजाब सरकार और केंद्र सरकार ने शहीद के परिवार वालों को उचित मुआवजा नहीं दिया। दिल्ली सरकार शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये देती है। शहीद के परिवार को पंजाब सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा उनके गले से नहीं उतर रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed