फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: पलटियां खाते हुए पेड़ में जा घुसी कार, उसके बाद का मंजर देख नहीं पाओगे

Mon, 27 Nov 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Mon, 27 Nov 2017 05:57 PM IST
bernala nri family accident, four people killed
बरनाला में परिवार संग हादसा
कार उछली और पलटियां खाते हुए पेड़ में जा घुसी। हादसे में एनआरआई परिवार के तीन लोगों का वो हाल हो गया कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए।
bernala nri family accident, four people killed
बरनाला में परिवार संग हादसा
हादसा पंजाब के बरनाला में कस्बा तपामंडी के पास नेशनल हाईवे बरनाला बठिंडा मुख्यमार्ग पर एक कार व बाइक की टक्कर में एक बच्चे सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई। एनआरआई प्रवीण कुमार परिवार के साथ अपनी कार में अपने शहर पानीपत, हरियाणा से बठिंडा की तरफ किसी रिश्तेदारी में जा रहा था।
bernala nri family accident, four people killed
बरनाला में परिवार संग हादसा
रास्ते में कार बेकाबू होकर आगे जा रही बाइक से जा टकराई और पलटियां खाती हुई सड़क के किनारे लगे पेड़ों से टकराकर खदानों में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार प्रवीण कुमार (50), उनकी पत्नी रीतू रानी (45), उनकी बच्ची मौंटी विनायक (4) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अमनदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह की भी मौके पर मौत हो गई।

 
विज्ञापन
bernala nri family accident, four people killed
बरनाला में परिवार संग हादसा
हादसा इतना भयानक था कि कार पेड़ों से टकराकर चकनाचूर हो गई। जबकि बाइक भी कार की टक्कर से चकनाचूर हो गई। घटना का पता चलते ही तपामंडी के सहारा क्लब के सदस्य प्रवीण घुंनस तपामंडी के साथ में घटना स्थल पर पहुंचे। सभी ने शवों को कार में से निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही बाइक सवार को भी उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत बता दिया।

 
bernala nri family accident, four people killed
बरनाला में परिवार संग हादसा
घटना की सूचना मिलते ही थाना तपामंडी के प्रभारी रछपाल सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे में मारे गए मृतकों के वारिसों को सूचित कर उन्हें बुलाया जा रहा है ताकि कानूनी कार्रवाई के बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जा सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed