{"_id":"58340dc74f1c1b234113aefb","slug":"be-aware-to-refuse-to-accept-10-rupee-coin-petrol-pump-manager-punished-for-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 के सिक्के लेने से मना किया तो वो होगा, जो इस मैनेजर के साथ हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 के सिक्के लेने से मना किया तो वो होगा, जो इस मैनेजर के साथ हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
10 रुपये का सिक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने भी 10 रुपये का सिक्का लेने से मना किया तो वहीं होगा, जो इस मैनेजर के साथ हुआ। जानिए क्या है पूरा माजरा?
दस रुपये के सिक्के की पहचान
मामला चंडीगढ़ का है। पेट्रोल पंप कर्मी ने ऑटो चालक से दस दस के सिक्के लेने से मना किया तो ऑटो चालक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस पंप मैनेजर व ऑटो चालक को सेक्टर 19 पुलिस थाने ले गई। जहां पर पंप मैनेजर ने मजाक की बात कहकर जान छुड़ाई और समझौता कर लिया।
दस रुपये के सिक्के की पहचान
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह ऑटो चालक राजकुमार सेक्टर 21 स्थित कपूर सर्विस स्टेशन पर ऑटो में एलपीजी डलवाने गया था। राजकुमार ने आरोप लगाया कि अभी कर्मचारी ने गैस भरने के लिए पाइप ऑटो में लगाई ही थी। तभी उसने पेमेंट के लिए दस दस के सिक्के गिनने शुरू कर दिए। सिक्के गिनते देख कर्मचारी ने ऑटो से पाइप निकाल ली और कहा कि वह दस दस के सिक्के नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दस रुपये के सिक्के की पहचान
राजकुमार ने बताया कि उसने ऑटो में 470 रुपये की गैस भरवानी थी। उसके पास 170 रुपये के दस दस के सिक्के थे। बाकी के नोट थे।
इस कारण सर्विस स्टेशन के कर्मचारी ने दस दस के 170 रुपये के सिक्के लेने से साफ इंकार कर दिया। कर्मचारी के सिक्के न लेने की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 19 थाने से जांच अधिकारी केहर सिंह मौके पर पहुंचे।
इस कारण सर्विस स्टेशन के कर्मचारी ने दस दस के 170 रुपये के सिक्के लेने से साफ इंकार कर दिया। कर्मचारी के सिक्के न लेने की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 19 थाने से जांच अधिकारी केहर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दस रुपये के सिक्के की पहचान
पुलिस ऑटो चालक व मैनेजर को पुलिस थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने बयान दिया कि उन्होंने ऑटो चालक राजकुमार के बयान दर्ज किए। सर्विस सेंटर के मैनेजर ने पुलिस से कहा कि कर्मचारी ने मजाक मे दस दस के सिक्के लेने से मना किया था। बाद में थानेे में दोनों पक्षों में समझौता कर लिया। इसके बाद सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन में सिर्फ डीडीआर दर्ज कर दोनों को जाने दिया।