फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर, ठीक नहीं वो

Wed, 07 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 07 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
bad news for haryanvi singer and dancer sapna chaudhary millions of fans, critical health
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
सिंगर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। उन्होंने रविवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। जानिए क्या हुआ?
bad news for haryanvi singer and dancer sapna chaudhary millions of fans, critical health
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोश‌िश की हालत सुधरी
दरअसल, सपना चौधरी ठीक नहीं हैं। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वे मौत और जिंदगी के बीच झूल रही हैं। दिल्ली के नजफ्फगढ़ में एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने उनके  खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक सुसाइड नोट में उसने अपने खिलाफ दर्ज मामले व सोशल मीडिया पर उसको बदनाम किए जाने को लेकर परेशान होने की बात लिखी है।
bad news for haryanvi singer and dancer sapna chaudhary millions of fans, critical health
Sapna Suicide Note - फोटो : अमर उजाला
मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुरू से ही विवादों में रही हैं। सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आई। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bad news for haryanvi singer and dancer sapna chaudhary millions of fans, critical health
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने ​शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है।
विज्ञापन
bad news for haryanvi singer and dancer sapna chaudhary millions of fans, critical health
डांसर सपना चौधरी ने सुसाइड की कोश‌िश की हालत सुधरी
अब सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में ​सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed