बब्बू मान की कार को चोर बड़े आराम से चुरा ले गए। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि स्टार्ट न होने पर धक्का मारकर ही कार को ले गए, देखिए...
2 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
पंजाबी सिंगर बब्बू मान के पिता की मारुति कार बुधवार को फेज-10 स्थित उनके ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई थी। दिल्ली नंबर की डीएल 2सी 1674 कार बब्बू मान के पिता बाबू सिंह मान की पहली कार थी।
3 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
पिता की मौत के बाद बब्बू मान ने उनकी निशानी के तौर पर कार संभालकर रखी थी और उसे अच्छी तरह से मेंटेन कर रखा था। कार को पुलिस तलाश नहीं कर पाई है, जबकि बब्बू मान ने अपने फैन्स से इसमें मदद की अपील की।
4 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
‘बब्बू मान फैन्स क्लब’ फेसबुक पेज पर कार के साथ फोटो अपलोड की और लिखा कि कार के बारे में सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। चोर से भी अपील की गई है कि यदि वह कार वापस करेगा तो उसे भी यह इनामी राशि मिलेगी।
5 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
पंजाबी गायक बब्बू मान के मोहाली में फेज 10 में बने ऑफिस ग्राऊंड जीरो की पिछली पार्किंग में बब्बू मान के पिता की मारुति 800 कार DL 2C 1674 चोरी हो गई है । हालांकि यह कार बहुत पुरानी थी लेकिन पवन के अनुसार बेशकीमती थी क्योंकि इसके साथ बब्बू मान के पिता की यादें जुड़ी हुई थी।