पत्नी की हत्या कर एक व्यक्ति फरार हो गया। 4 साल तक पुलिस उसे पकड़ भी नहीं पाई लेकिन बेटी का मोह...
मामला पंजाब के लुधियाना का है, थाना डिविजन पांच में तैनात एएसआई कुलवंत चंद ने कहा कि आरोपी गंगाराम शराब पीने का आदी था। उसका अपनी पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था।
गंगाराम ने 8 मई 2013 को अपनी पत्नी शांति के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी के बेटे विष्णु ने छुड़वा दिया। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि वह उनकी मां को मार देगा।
अगले दिन आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की और बेटी को फोन कर इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की काफी तलाश की थी।
5 of 6
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। चार साल बीतने के बाद आरोपी अपनी बेटी से मलने के लिए आया तो पुलिस को इसकी सूचना लग गई। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को डुगरी पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।