फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियों को यादगार बना देगी ये अनोखी फिल्मी दुनिया, 31 खास बातें

Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
विजय जैन/अमर उजाला, हैदराबाद से लौट कर
विजय जैन/अमर उजाला, हैदराबाद से लौट कर Updated Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
amazing photos of world's the largest ramoji filmcity in hyderabad with interesting facts
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
कहने को तो रामोजी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है, लेकिन यहां देखने लायक बहुत कुछ है। देखिए, 31 खास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग।
amazing photos of world's the largest ramoji filmcity in hyderabad with interesting facts
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित करीब 2000 एकड़ में बनी फिल्म सिटी में कुदरत के नजारे भी हैं और ऐतिहासिक स्थल भी। मेले जैसा कोलाहल है तो अद्भुत शांति भी। यहां रहस्य और रोमांच के अनुभव भी हैं। रोमांटिक हॉलीडे मनाने के लिए यह स्वर्ग जैसा है तो बच्चों के लिए किसी परिलोक से कम नहीं।
amazing photos of world's the largest ramoji filmcity in hyderabad with interesting facts
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
रामोजी फिल्म सिटी में पर्यटकों को लुभाने के लिए दो-चार नहीं, बल्कि पचास से अधिक छोटे बड़े मनमोहक उद्यान हैं। इनमें हर रंग के फूलों की अभूतपूर्व छटा बिखरी हुई है। ड्रीम वैली पार्क में फव्वारों के इर्द-गिर्द टहलते युगल कुछ ऐसा ही महसूस करते हैं जैसे सपनों की घाटी में आ पहुंचे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
amazing photos of world's the largest ramoji filmcity in hyderabad with interesting facts
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
अम्ब्रेला गार्डन में तो फूलों से बनी छतरियों की कतारें हैं। इन पर लाल और सफेद रंग के फूलों की घाटी सी फैली है। एनीमल गार्डन में बहुत से वन्य प्राणियों की हरी-भरी आकृतियां खड़ी हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी अभ्यारण्य में पहुंच गए हों।
विज्ञापन
amazing photos of world's the largest ramoji filmcity in hyderabad with interesting facts
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
एक जगह चाय बागान के दृश्य को साकार किया गया है, जहां दर्शकों को आसाम या दार्जिलिंग में होने का आभास होता है। जापानी गार्डन में सैलानियों को ऐसा लगता है जैसे वे जापान ही पहुंच गए हो। इसी तरह डेजर्ट गार्डन और कोम्बो गार्डन की जीवंत दृश्यावली भी नवविवाहित युगलों का मन मोह लेती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed