{"_id":"57f0ad734f1c1b8c615745c2","slug":"amazing-facebook-love-story-of-indian-boys-with-foreigner-girls-and-enjoying-married-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देसी दूल्हे और विदेशी दुल्हनें, देखिए फेसबुक पर बनी ये 6 अनोखी जोड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी दूल्हे और विदेशी दुल्हनें, देखिए फेसबुक पर बनी ये 6 अनोखी जोड़ियां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर बनी जोड़ियां
फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर प्यार। देखते ही देखते बात शादी तक पहुंची और देसी छोरों को विदेशी दुल्हनें मिल गईं। देखिए ऐसी ही 6 अनोखी शादियां।
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद जिले के गांव समैण का लड़का टीनू लगभग एक साल पहले वैल्डिंग के काम के लिए सऊदी अरब गया था, वहां पर फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती कजाकिस्तान की जाहना से हो गई। करीब आठ माह की दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया और जाहना 29 मई को टीनू से शादी करने के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई। गत दो जून को दोनों ने समैण गांव के विश्वकर्मा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी भी कर ली।
फेसबुक पर बनी विदेशी युवतियों और देसी युवकों की जोड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी ही एक कहानी है जॉर्जिया की तमता कूजनेशविली की और अरूण खत्री की। अरूण दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और सोनीपत में इनेलो नेता हरिचंद के बेटे हैं। करीब 6 साल पहले दोनों की फेसबुक पर चैटिंग शुरू हुई। बात करते-करते प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं और उनकी 3 साल की जुड़वा बेटियां हैं। तमता कहती हैं कि अरूण जाट समुदाय से हैं, जो लड़कियों के प्रति काफी कठोर रहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी मुझसे भेदभाव नहीं किया। उनके साथ रहकर मैं बहुत खुश हूं और भारतीय की पत्नी होने का हर फर्ज निभा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय युवकों की फेसबुक पर अनोखी लव स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
12वीं पास लड़के को फेसबुक पर USA गर्ल से प्यार हो गया। USA गर्ल भारत आई और शादी रचा ली। हरियाणा के गांव कादीपुर में रहने वाली दीपक कौशिक किसान का बेटा है। 12वीं तक पढ़े कौशिक ने फेसबुक पर USA की शैली मैरीन टेप्स को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जून 2015 को दोस्त बने और चैटिंग शुरू हुई। दीपक को शैली से प्यार हो गया। जनवरी में दीपक ने शैली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि शैली शादी के लिए मानेंगीं, लेकिन शैली ने हां कर दी। 44 साल की शैली मैरीन टेप्स USA में न्यूयार्क के पास लैमन में रहती थीं। वहां उनके पिता पेंटर का काम करते हैं।
विज्ञापन
फेसबुक पर बनी जोड़ियां
करनाल जिले के काछवा में रहने वाले प्रवीण (24) और अमेरिका के मेरीलैंड की चनीटा की दो साल पहले फेसबुक पर चैट हुई थी। फिर दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। चैटिंग के दौरान एक दिन प्रवीण धनखड़ ने चनीटा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। चनीटा ने भी इस प्रस्ताव को खुशी से स्वीकार कर लिया। प्रवीण की गुजारिश पर चनीटा अमेरिका से विवाह रचाने काछवा पहुंची। इसके बाद भारतीय रीति-रिवाज से यह प्रेमी जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंध गया।