{"_id":"592c02fd4f1c1b9f3d8b457d","slug":"all-india-university-sports-association-changed-a-rule-to-play-from-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर, भारतीय खेल संघ ने बदला बड़ा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर, भारतीय खेल संघ ने बदला बड़ा नियम
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 30 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
players
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के खिलाड़ियों को यह खबर झटका दे सकती है, क्योंकि अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी खेल संघ ने एक नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है।
players
- फोटो : amarujala
नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए यूनिवर्सिटी स्तर पर नई पहल हुई है। अब 25 साल की उम्र तक के खिलाड़ी ही विश्वविद्यालय स्तर की टीम में शामिल होंगे। खेलों की बेहतरी और नई पौध विकसित करने के लिए अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल संघ की वार्षिक मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लग गई है। फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
players
- फोटो : amarujala
देशभर के विश्वविद्यालयों में होने वाले अधिकतर खेल अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल संघ के दिशा-निर्देशन में होते हैं। कुछ आयोजन यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर भी कराती है। फिलहाल संघ के स्तर पर होने वाले खेलों में 18 से 28 साल तक के खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं। अब इसमें बड़ा बदलाव करते हुए खेल संघ ने अधिकतम आयु सीमा 28 से घटाकर 25 साल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ी
- फोटो : SELF
खेल संघ का मानना है कि नियम के बाद पुराने खिलाड़ी बार-बार टीम में रिपीट नहीं होंगे और नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नए खिलाड़ियों के साथ टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होगा। निर्णय के लागू होने के बाद 25 साल की उम्र पार कर चुके खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है। बेहतर प्रदर्शन के बाद भी वह अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल संघ के निर्देशन में होने वाले खेलों में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खेलों की बेहतरी के लिया फैसला
हाल ही में किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल संघ की वार्षिक मीटिंग हुई थी। खेलों की बेहतरी के लिए इसमें कई फैसले लिए गए हैं। इसी क्रम में खिलाड़ियों की उम्र 28 से घटाकर 25 साल करने का भी फैसला हुआ है।
- डॉ. डीएस ढुल, खेल निदेशक एमडीयू
हाल ही में किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल संघ की वार्षिक मीटिंग हुई थी। खेलों की बेहतरी के लिए इसमें कई फैसले लिए गए हैं। इसी क्रम में खिलाड़ियों की उम्र 28 से घटाकर 25 साल करने का भी फैसला हुआ है।
- डॉ. डीएस ढुल, खेल निदेशक एमडीयू