फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरफोर्स सैनिक की घर में हत्या, बाप ने गंडासे से काटी गर्दन

Fri, 04 Dec 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 04 Dec 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन

एयरफोर्स सैनिक की घर में हत्या, बाप ने गंडासे से काटी गर्दन

airforce officer murdered by father-mother

वायुसेना की असम शाखा में तैनात सैनिक छुट्टी पर हरियाणा स्थित अपने घर आया तो उसके मां-बाप ने गंड़ासे से उसकी हत्या कर दी। देखिए, पूरी वारदात।

एयरफोर्स सैनिक की घर में हत्या, बाप ने गंडासे से काटी गर्दन

airforce officer murdered by father-mother

वारदात, हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मदीना में हुई। यहां जमीनी विवाद के चलते पुलिस से बर्खास्त सिपाही धर्मवीर ने पत्नी संग मिलकर एयरफोर्स में कार्यरत अपने बेटे की गर्दन पर गंड़ासा चला दिया। हमले में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में मृतक की मां और उसका नाबालिग भाई भी शामिल रहा। पुलिस ने आरोपी पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है।

एयरफोर्स सैनिक की घर में हत्या, बाप ने गंडासे से काटी गर्दन

airforce officer murdered by father-mother

हालांकि पुलिस मामले में अभी केवल जमीनी विवाद को ही कारण मान रही है, लेकिन गांव में चर्चा है कि धर्मवीर की गलत हरकतों के कारण भी बाप-बेटें में तनाव रहता था। मदीना निवासी धर्मवीर का एयरफोर्स में तैनात अपने बेटे अमित कुमार के साथ मनमुटाव था। अमित कुमार फिलहाल वायुसेना की असम शाखा में तेजपुर में अपनी पत्नी सोनी के साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स सैनिक की घर में हत्या, बाप ने गंडासे से काटी गर्दन

airforce officer murdered by father-mother

अमित कुमार 22 नवंबर को छुट्टी पर आया था। अमित की 8 माह पहले ही झाड़सा (झज्जर) निवासी सोनी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद अमित की अपने पिता धर्मवीर सिंह के साथ तल्खी और बढ़ गई। पुलिस ने बताया कि आपसी कहासुनी के चलते तैश में आकर धर्मवीर ने अमित की गर्दन पर गंड़ासे से वार कर दिया। इससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

एयरफोर्स सैनिक की घर में हत्या, बाप ने गंडासे से काटी गर्दन

airforce officer murdered by father-mother

आरोप है कि अमित की पत्नी सोनी की हत्या का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह चिल्लाते हुए गली में आ गई। पड़ोसी जाग गए और उन्होंने सोनी को बचा लिया। एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अमित कुमार की पत्नी सोनी की शिकायत पर ससुर धर्मवीर सिंह, सास सुशीला व देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। धर्मवीर और उसकी पत्नी सुशीला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed