फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब का हुनर : पिता का दर्द देख बेटे ने छोटी उम्र में ही बना दिया अनोखा औजार

Mon, 14 Nov 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 14 Nov 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
After seeing father's pain, son create big invention.
लड़के ने बनाया अनोखा औजार - फोटो : अमर उजाला

एक पिता का सपना होता है कि उसका बेटा बड़ा होकर नाम रोशन करेगा। लेकिन आज हम एक ऐसे बेटे की बात कर रहे हैं जिसने छोटी सी उम्र में अपने पिता को एक ऐसा तोहफा दे दिया, जिसकी चाह हर किसी को होती है। पिता को कमर पर स्प्रे मशीन बांधकर फसल में स्प्रे करते देख बेटे को अजीब लगा कि कितना वजन पीठ पर लदा हुआ है। 

After seeing father's pain, son create big invention.
लड़के ने बनाया अनोखा औजार - फोटो : अमर उजाला

बेटे ने उसी दिन पिता को वादा किया कि वह ऐसी स्प्रे मशीन बनाएगा, जिसमें कम मेहनत लगेगी और पीठ पर भी नहीं लादना पड़ेगा। जी हां, यहां बात कर रहे हैं महेंद्रगढ़ जिले के दोंगली गांव के रहने वाले 10वीं के छात्र अवनीत की। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इस छात्र एक सोलर पंप तैयार किया है। सोलर पंप में 17.5 वोल्ट का एक पैनल लगाया गया है, जिसमें 12 वोल्ट की बैटरी अलग से लगाई गई है। 

After seeing father's pain, son create big invention.
लड़के ने बनाया अनोखा औजार - फोटो : अमर उजाला

इस पंप का फायदा यह होगा कि स्प्रे करने के लिए इसे हाथ से ऊपर-नीचे करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैटरी लगी होने के कारण यह खुद ऑपरेट होगा। इसके अलावा इस पंप को ट्रॉली पर सेट किया गया है, जिसे पीठ पर लादने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
After seeing father's pain, son create big invention.
लड़के ने बनाया अनोखा औजार - फोटो : अमर उजाला

किसान उस ट्रॉली को हाथ से पकड़कर खींचता रहेगा और दूसरे हाथ में पाइप लेकर फसलों पर स्प्रे हो सकेगा। हालांकि अभी इस सोलर पंप का उपयोग बगीचे और सब्जी के खेत में ही किया जा सकता है। अवनीत का कहना है कि वह अब इसका बड़ा प्रारूप भी तैयार करेगा। 

विज्ञापन
After seeing father's pain, son create big invention.
लड़के ने बनाया अनोखा औजार - फोटो : अमर उजाला

ऐसी मिली प्रेरणा- दरअसल, अवनीत के पिता सुधीर सिंह एक दिन खेत में फसलों पर स्प्रे कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पीठ पर स्प्रे मशीन लादी हुई थी और थकान के कारण वह बार-बार उसे कभी पीठ से उतार रहे थे तो कभी फिर लाद लेते। पिता की थकान और परिस्थितियों को भांपकर उस दिन अवनीत ने कुछ अलग करने की ठानी। पिता को उपहार देने के लिए उसने यह सोलर पंप तैयार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed