फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2000 के नोट को लेकर फिर खड़ी हुई मुसीबत, वजह जानकर ATM नहीं जाएंगे आप

Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
after sbi, icici bank atm dispensed 2000 rupee fake note at rohtak of haryana
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकला
2000 के नोट को लेकर एक बार फिर से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। बैंकों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग इस नोट से किनारा कर रहे हैं, जानिए क्या है वजह?
after sbi, icici bank atm dispensed 2000 rupee fake note at rohtak of haryana
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में दिल्ली में एसबीआई के एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकला। अब रोहतक के महम में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकला। युवक जब इसे लेकर बैंक मैनेजर के पास गया तो उसने मदद करने से इंकार कर दिया। अब युवक ने पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तीन दिन बैंकों में छुट्टी है। सोमवार को ही मामले की जांच की जाएगी।
after sbi, icici bank atm dispensed 2000 rupee fake note at rohtak of haryana
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी गांव के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद उसने क्रांति चौक पर बने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 6 हजार रुपए निकाले। तीन नोट दो-दो हजार के निकले। नकली होने की आशंका से उसने नोटों की जांच की तो हैरान रह गया। एक नोट पर एक कदम स्वच्छता की ओर, भारतीय मनोरंजन बैंक और चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। यह देखने में बिल्कुल असली जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
after sbi, icici bank atm dispensed 2000 rupee fake note at rohtak of haryana
एटीएम के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार ने बताया कि वह तुरंत अपने दोस्त को लेकर नजदीकी बैंक गया और मैनेजर को यह नोट दिखाया। मैनेजर ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी तो वहां भी सहयोग नहीं​ मिला। बैंकों में छुट्टी है और जांच तीन दिन बाद होगी। जांच करने के बाद ही मामले की असली वजह पता चलेगी। राजकुमार का कहना है कि इससे उसे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
after sbi, icici bank atm dispensed 2000 rupee fake note at rohtak of haryana
एटीएम में मिला कैश - फोटो : अमर उजाला
नकली नोट का क्या करें: बैंक एक्सपर्ट के मुताबिक, जब भी एटीएम से नकली नोट मिले तो सबसे पहले वहां मौजूद लोगों और गॉर्ड को वो नोट दिखाएं। बैंक के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके जानकारी दें। पुलिस को भी फोन करके इसके बारे में बताएं, इससे आप परेशानी से बच जाएंगे। अगर आप ऐसा करेंगे तो साबित हो जाएगा कि आपको एटीएम से नकली नोट मिला है। साथ ही बदले में बैंक आपको असली नोट दे देगा, नहीं तो नुकसान ही झेलना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed