फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी के बाद बड़ा झटका, RBI दफ्तर से अब आपको नहीं मिलेगी ये मदद

Tue, 03 Jan 2017 05:10 PM IST
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, अमृतसर
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 03 Jan 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
After Notbandi big blow, You will not get the help from RBI office in this case
नोटबंदी के बाद झटका

नोटबंदी के 50 दिन बाद अब लोगों को एक और झटका लगा है। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब RBI से आपको ये जरूरी मदद नहीं मिलेगी।

After Notbandi big blow, You will not get the help from RBI office in this case
नोटबंदी के बाद झटका - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में पुराने नोट बदलने पर पाबंदी के बाद अब देशभर के सिर्फ पांच आरबीआई कार्यालयों में ही नोट बदलने के नोटिफिकेशन ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। आरबीआई की ओर से 31 दिसंबर 2016 को जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और नागपुर के आरबीआई कार्यालयों में ही नोट बदले जाएंगे। यहां भी केवल एनआरआई और 9 नवंबर से 31 दिसंबर तक विदेश गए भारतीय नागरिकों के ही नोट बदले जाएंगे। इस नोटिफिकेशन के बाद से अब चंडीगढ़ में लोग पुराने नोट नहीं बदलवा सकेंगे।

After Notbandi big blow, You will not get the help from RBI office in this case
नोटबंदी के बाद झटका

गेट पर लगाई नोटिफिकेशन की कॉपी
सोमवार को चंडीगढ़ के कई लोग नोट बदलवाने सेक्टर-17 स्थित आरबीआई के रीजनल आफिस पहुंचे। यहां उन्हें गेट से ही खाली हाथ लौटना पड़ा। क्योंकि बैंक की ओर से गेट पर ही आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन से जुड़ा नोट लगाया गया था। इसके तहत जारी गाइडलाइन के मुताबिक चंडीगढ़ स्थित आरबीआई के रीजनल कार्यालय में पुराने नोट नहीं बदले जा सकते हैं। वहीं बैंक अधिकारियों ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह केवल सरकारी आदेशों का पालन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Notbandi big blow, You will not get the help from RBI office in this case
नोटबंदी के बाद झटका

नागपुर को आरएसएस संघ कार्यालय के कारण तव्वजो!
आरबीआई के नोटिफकेशन में देशभर में केवल पांच कार्यालयों में ही नोट बदलने की सुविधा है। चंडीगढ़ जैसी स्मार्ट सिटी तक में इसकी सुविधा नहीं है। वहीं नागपुर को चंडीगढ़ से ज्यादा तवज्जो का कारण वहां आरएसएस संघ का मुख्यालय होना भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
After Notbandi big blow, You will not get the help from RBI office in this case
नोटबंदी के बाद झटका

खाते से 4500 रुपये निकलने शुरू 
एटीएम से रुपये निकालने की लिमिट 4500 किए जाने के बाद से शहर के अधिकतर एटीएम से बढ़ी हुई राशि निकलनी शुरू हो गई। हालांकि कई जगह एटीएम में कैश न होने या सिर्फ दो हजार का नोट होने के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। लेकिन, अधिकतर बैंकों से 4500 रुपये विदड्रा हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed