फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500 के नोट को लेकर अच्छी खबर आई सामने, कम होगी कुछ टेंशन

Mon, 14 Nov 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Nov 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
after 2000 rupee note, people can extort 500 rupee new note from banks
पांच सौ रुपये का नोट
नोटबंदी के बाद मचे हाहाकार के बीच 500 रुपये के नोट को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इससे लोगों की टेंशन कुछ कम हो जाएगी।
after 2000 rupee note, people can extort 500 rupee new note from banks
500 का नोट - फोटो : SELF
500 और 1000 के पुराने नोट बंद करके सरकार ने 2000 और 500 का नया नोट जारी किया था, लेकिन बैंकों में अभी तक केवल 2000 का नोट ही मिल रहा था। अब लोगों को 500 का नया नोट भी मिलने लग जाएगा। दरअसल, प्रेस ने 500 रुपये के नए नोट की खेप रिजर्व बैंक को भेज दी है। ऐसे में जल्दी ही 500 का नया नोट आपके हा​थ में होगा। उसके बाद आप रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीद सकेंगे।

 
after 2000 rupee note, people can extort 500 rupee new note from banks
bank - फोटो : amarujala
इसके साथ ही हम आपको बता रहे हैं कि इस नोट की पहचान कैसे कर सकते हैं, ताकि नकली नोट का शिकार न बनें आप। 500 के नए नोटों के रंग, थीम, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर की जगह पुराने नोट की तुलना में अलग हैं। 500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है। यह नए कलर में है जो स्टोन ग्रे है। इसका थीम दिल्ली के लाल किले पर आधारित है। स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
after 2000 rupee note, people can extort 500 rupee new note from banks
500 और 1000 के नोट - फोटो : अमर उजाला
500 के नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं। पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर थोड़ा अलग है। नोट को हल्का से मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रेड का कलर हरा से नीला हो जाता है। पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है। यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
विज्ञापन
after 2000 rupee note, people can extort 500 rupee new note from banks
bank
500 के नए नोट में ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं। यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है। दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है। दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स जिसमें 500 लिखा है। दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं। नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है। स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed