फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध निर्माण पर कार्रवाई: जालंधर में 35 घरों पर चला बुल्डोजर, 60 साल से रह रहे लोग सड़क पर आए

Fri, 09 Dec 2022 08:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Dec 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Administration broke houses in the name of illegal construction In Jalandhar
जालंधर में प्रशासन ने तोड़े अवैध मकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (सभी फोटो- सुमित सहगल)

पंजाब के जालंधर में 35 घरों पर कार्रवाई की गई। प्रसाशन की ओर से यह कार्रवाई अवैध निर्माण के मद्देनजर की गई। इन घरों में लोग 60 से अधिक वर्षों स रह रहे थे। कार्रवाई के बाद लोग नाराज हैं और कड़ाके की ठंड में प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि ठंड में लोग बेघर हो चुके हैं। बच्चे और बुजुर्गों के सिर पर अब छत नहीं है। इस बीच प्रशासन का कहना है कि लोगों को कई बार घर खाली करने का नोटिस दिया जा गया था, लेकिन बावजूद इसके लोगों ने जगह खाली नहीं की, मजबूरन हमें कदम उठाना पड़ा। 

Administration broke houses in the name of illegal construction In Jalandhar
बेबस बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन परिवारों के जब घर उजड़ रहे थे तो इन्होंने पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासन तक से अपने घरों को उजड़ने से रोकने की गुहार लगाई, लेकिन सब बेकार गई। अपने उजड़े घरों को देख लोगों का दर्द मीडिया के सामने छलक गया। मीडिया से अपने दिल का गुबार निकालते हुए महिलाओं ने कहा कि हमें घर से बेघर तो कर दिया, लेकिन हम अपने छोटे-छोटे बच्चों व जवान बेटियों को लेकर कहां जाएं। 

Administration broke houses in the name of illegal construction In Jalandhar
इस बच्चे के सिर से भी छीनी छत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार्रवाई के बाद लोगों ने कहा कि सर्दी के इस मौसम में अब हमारे सिर पर तो छत भी इन्होंने छीन ली है। इस उम्र में हम अब बच्चों का पालन पोषण करें या फिर मकान की किश्तें दें। इस दौरान एक महिला फूट फूटकर रो रही थी तो उसकी छोटी बच्ची खुद तो रो रही थी लेकिन अपनी मां को चुप करवा रही थी। वह मां को कह रही थी कि कोई गल्ल नहीं, मां तुसी चुप हो जावो... इस दृश्य को देख हर कोई भावुक हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Administration broke houses in the name of illegal construction In Jalandhar
घर के सामान के साथ बैठी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान एक युवक रोते बिलखते प्रशासन से अपील कर रहा था कि बड़ी ही मुश्किल से पैसे जोड़कर घर बनाया है, प्लीज उनका घर मत तोड़िए। इस दौरान एक महिला अपने घर की छत पर खड़ी जोर जोर से रोती दिखाई दी। उसका कहना था कि वह घर से नहीं निकलेगी, उसकी लाश ही इस घर से बाहर जाएगी। इसके बाद महिला पुलिस ने उक्त महिला को जबरदस्ती घर से बाहर निकाल कर बुल्डोजर चला दिया।

विज्ञापन
Administration broke houses in the name of illegal construction In Jalandhar
मकान पर बुलडोजर चला तो रो पड़ी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन धक्केशाही कर रहा है। हम कह रहे हैं कि जमीन को लेकर निशानदेही करवाई जाए। अगर उनकी जगह उस निशानदेही के बीच आती होगी तो वह खुद जगह खाली कर देंगे लेकिन पुलिस व प्रशासन उनकी एक नहीं सुन रहा और धक्केशाही कर उनके घर गिरा दिए गए। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इन घरों में कई बुजुर्ग भी रह रहे थे। प्रशासन ने उनके लिए भी नरम रुख नहीं अपनाया। नाराज लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जब बड़े-बुजुर्ग लोगों को बेघर किया जा रहा था, उस वक्त कई पुलिसकर्मी हंसते हुए दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed