{"_id":"5a125b114f1c1bd9798bd920","slug":"adhar-card-aadhar-card-must-link-with-bank-account-till-31-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड को लेकर फिर लिए गए दो बड़े फैसले, देखिए वरना पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड को लेकर फिर लिए गए दो बड़े फैसले, देखिए वरना पछताएंगे
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को लेकर दो बड़े फैसले लिए गए हैं, जिन पर अमल करना बेहद जरूरी है। अगर आप कोई परेशानी नहीं झेलना चाहते तो यहां क्लिक कीजिए।
aadhar card
पहली बात ये कि आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है तो जल्दी से जल्दी बैंक जाकर लिंक करा लें। दूसरा ये कि अगर खाताधारक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनके अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएंगे। फिर आप किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे, क्योंकि सरकार द्वारा शुरू की गई ज्यादातार योजनाओं का फायदा लिंक कराकर ही उठाया जा सकता है।
aadhar card
दूसरी ओर, बैंकों को अकाउंट से आधार लिंक कराने की जिम्मेवारी दी गई है, अगर वे तय समय सीमा में ऐसा नहीं कर पाते तो जुर्माना भरना पड़ेगा। जुर्माना कम से कम 20 हजार रुपये। क्योंकि पहले सरकार ने लिंक कराने की तारीख पहले 30 सितंबर तय की, फिर रियायत देते हुए 31 अक्तूबर तय कर दी थी। ऐसे में जो बैंक इस तारीख तक आधार लिंक नहीं करा पाए, उन्हें अब जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhar card
हरियाणा स्टेट लेवल बैंकर्स समिति की बैठक में खुलासा हुआ है कि यूआईडीएआई ने 14 जुलाई 2017 को सभी बैंकों को आधार लिंक का कार्य पूरा करने के लिए अपनी दस प्रतिशत शाखाओं में आधार पंजीकरण व अपडेट सुविधा केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। लेकिन कई बैंक अब भी सुविधा केंद्र खोलने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
aadhar card
बैंकर्स समिति सचिवालय हरियाणा से मिली जानकारी अनुसार 568 शाखाएं अग्रणी जिला प्रबंधकों ने पंजीकरण व अपडेट सुविधा केंद्रों के लिए चिन्हित की थीं। इनमें से 517 के शाखा को ट्रेनिंग भी दे दी गई। बावजूद इसके परिणाम निराशाजनक सामने आए हैं। 31 अक्टूबर तक मिली सूची के अनुसार, 102 बैंक शाखाओं ने ही 101 सुविधा केंद्र खोलने की किट के लिए पंजीकरण कराया है।