{"_id":"57596e944f1c1b70359c5a6a","slug":"adgp-mohammad-akeel-press-conference-big-exposures-about-haryana-blasts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हुए बम धमाकों को लेकर एडीजीपी का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हुए बम धमाकों को लेकर एडीजीपी का सनसनीखेज खुलासा
Fri, 10 Jun 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:06 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा में पानीपत में हुए दो और कुरुक्षेत्र में बस में हुए बम बलास्ट को लेकर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। फतेहाबाद को बम धमाका नहीं माना गया है।
2 of 5
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल
- फोटो : अमर उजाला
सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मो. अकील ने कहा कि पहले पानीपत और पीपली में हुई घटनाओं की जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं। गौरतलब है कि पीपली में रोडवेज बस में हुए विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।
3 of 5
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल
- फोटो : अमर उजाला
मो. अकील के मुताबिक दोनों घटनाओं के बाद एसआईटी ने वहां का दौरा कर मौके का जायजा लिया था। इस घटना के बाद सल्फर और पोटाश बेचने वालों पर भी ऐसे सभी ग्राहकों को ब्यौरा रखने की हिदायत दी गई है। साथ ही स्टॉक की जानकारी अपलेड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फतेहाबाद में निजी बस में धमाके की दहशत में यात्री
- फोटो : amar ujala
मो. अकील ने माना कि फतेहाबाद के भूना में निजी बस में हुआ विस्फोट कोई आतंकी घटना नहीं। खेतों में पशुओं से फसलों को बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बोतल में रखे पोटाश और सल्फर के कारण यह धमाका हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि पिछले पांच महीनों के दौरान हरियाणा में ट्रेनों और बसों में विस्फोट की दो-दो घटनाएं हो चुकी हैं। 7 जून को फतेहाबाद में हुए विस्फोट के बाद इंटेलिजेंस पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिरकार ऐसी घटनाओं को किस मकसद से अंजाम दिया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।