{"_id":"5cf74173bdec2207772552bf","slug":"aamir-khan-movie-dangal-gold-medalist-babita-phogat-posted-life-partner-vivek-suhag-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की पहलवान 'बेटी' ने पोस्ट की एक शख्स की तस्वीर, लिखा- अब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर खान की पहलवान 'बेटी' ने पोस्ट की एक शख्स की तस्वीर, लिखा- अब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएं
Wed, 05 Jun 2019 11:41 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
बबीता फौगाट
- फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पहलवान 'बेटी' ने अपने ट्विटर पर एक शख्स की तस्वीर शेयर की और ऐसी पोस्ट लिखी, जिसे पढ़कर उनके फैन्स कमेंट पर कमेंट कर रहे हैं।
विवेक सुहाग
- फोटो : ट्विटर
इंटरनेशनल पहलवान बबीता फौगाट ने अपने परिजनों और विवेक सुहाग की एक तस्वीर ट्वीट की। इसमें विवेक, बबीता के पिता के पैर छूते नजर आ रहे हैं। बबीता ने पोस्ट लिखी- 'विवेक सुहाग, आपको मेरे पिता से अशीर्वाद मिल गया। इसका मतलब यह ऑफिशियल है। अब वक्त है कि दिलवाले अपनी दुल्हनियां ले जाएं।'
@SuhagVivek you know it's official when you get the blessing from my bapu 😄. It's time for Dilwale to take her Dulhaniya 😍😍😍
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) June 4, 2019
#love #blessing #family #sweetheart #myman #cupid #engaged #lifeline #myhero #TuesdayThoughts pic.twitter.com/llfr4zxw6D
बबीता फौगाट
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, बबीता फौगाट ने अपन हमसफर चुना लिया है। उनके परिजनों ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है। वे भारत केसरी विवेक सुहाग की जीवन संगिनी बनेंगी। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन दोनों इसी साल सात फेरे ले लेंगे। नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी समारोह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक सुहाग
- फोटो : फाइल फोटो
विवेक सुहाग मूल रूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं और इन दिनों परिवार सहित नजफगढ़ में रह रहे हैं। विवेक सुहाग ने पिछले साल ही भारत केसरी का खिताब जीता था। विवेक के पिता जयसिंह सुहाग भी जाने-माने पहलवान रह चुके हैं। बबीता फौगाट द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट की दूसरे नंबर की बेटी हैं। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता ने एमडीयू रोहतक से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
बबीता फौगाट
बबीता की बड़ी बहन गीता फौगाट दो साल पहले पहलवान पवन सरोहा के साथ परिणय सूत्र में बंध चुकी हैं। चचेरी बहन विनेश फौगाट ने पिछले साल ही जींद निवासी सोमबीर राठी के साथ सात फेरे लिए थे। रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन के चलते राज्य सरकार ने 2013 में हरियाणा पुलिस में एसआई बनाया था। बबीता फिलहाल चोटिल हैं। बबीता के घुटने में चोट लगी है और इससे उबरने का वह प्रयास कर रहीं है। इसके लिए वह मधुबन में ही अभ्यास कर रही हैं।