फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, किन-किन बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं भगवंत मान?

Fri, 19 May 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
aam admi party punjab convenor bhagwant mann controversial statement
भगवंत मान
यूं तो भगवंत मान अपनी कॉमेडी के लिए पहचाने चाहते हैं, लेकिन अकसर वे ऐसे बयान दे देते हैं कि कभी बवाल हो जाता है तो कभी सवाल उठ जाते हैं।
aam admi party punjab convenor bhagwant mann controversial statement
भगवंत मान - फोटो : SELF
स्‍टैंड-अप कॉमेडियन से राजनीतिज्ञ बने मान पंजाब में अभी भी सबसे लोकप्रिय चेहरा बने हुए हैं। वे सांसद तो हैं ही, अब उन्हें पंजाब आप का प्रदेश प्रधान भी बना दिया गया है। पर इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने उनके सामने शराब छोड़ने की शर्त रखी है। सिर्फ शराब पीने का मामला ही नहीं, भगवंत मान कई तरह के विवादों में घिरते रहे हैं। कभी बयानों के कारण तो कभी हरकतों के कारण, जैसे विवादों से कोई पुराना नाता रहा हो।
aam admi party punjab convenor bhagwant mann controversial statement
आप सांसद भगवंत मान
हाल ही में भगवंत मान ने इंटरव्यू के दौरान बयान दिया कि  मैं क्या खाता हूं, मैं क्या पीता हूं। मसला ये नहीं है, मसला ये है कि मेरे खिलाफ कुछ मिलता नहीं है। न करप्शन का चार्ज, न इनकम टैक्स का न विदेश दौरे का। इसलिए अब कहने लगे कि ये खाता है ये पीता है। अरे ये पंजाब के मसले नहीं हैं। कम से कम मैं इनकी तरह जनता का खून तो नहीं पीता। भगवंत मान की निजी जिंदगी पंजाब का मसला नहीं है। पंजाब के मसले कहीं बड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
aam admi party punjab convenor bhagwant mann controversial statement
मान
इससे पहले 2011 में जब उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लिया था, उन्‍होंने फेसबुक के जरिए कहा था कि पंजाब की सेवा के लिए वह पत्‍नी को छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया में इस तरह से राजनैतिक फायदे के‍ लिए व्‍यक्तिगत मुद्दे को उछालने के लिए इस सांसद की खिंचाई हुई थी।2014 में ही सरकारी शिक्षकों की नकल करने वाले मान के वीडि‍यो को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।
विज्ञापन
aam admi party punjab convenor bhagwant mann controversial statement
मान - फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2014 में भगवंत मान पर घमंडी होने और सुनाम को नजरअंदाज करने के आरोप लगे। इसके पर भगवंत मान के बयान से वर्कर तिलमिला उठे। भगवंत मान ने बयान दिया है कि बगावत का झंडा बुलंद करने वाले लोगों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया था। मान के इस बयान से पार्टी वर्करों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। वर्करों ने कहा कि भगवंत मान इन आरोपों को साबित करें या फिर सामूहिक तौर पर माफी मांगें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed