फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar ने खड़ी कर दी नई मुसीबत, नजरअंदाज की ये जानकारी तो पछताएंगे

Mon, 26 Feb 2018 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
aadhaar card link to pan card must to file income tax return
aadhar card
इनकम टैक्स भरते हैं तो आधार कार्ड को लेकर ये जानकारी आपके बड़े काम की है। गलती से भी नजरअंदाज कर दी तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।
aadhaar card link to pan card must to file income tax return
आधार कार्ड
अगर आप हर साल नियमित आयकर रिटर्न फाइल करते हैं, लेकिन आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो इस बार आप रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे। आयकर विभाग के मुताबिक ई-फाइलिंग के जरिये रिटर्न फाइल करने वाले देश के करीब 2.37 करोड़ करदाताओं ने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है। हालांकि अभी ऐसे करदाताओं के  पास 41 दिन का समय शेष है।

 
aadhaar card link to pan card must to file income tax return
aadhar card
वित्त मंत्रालय के अधीन सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने पैन को आधार से लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 घोषित की है। इस तिथि के बाद आधार से लिंक नहीं करने वाले करदाताओं का पैन रद्द हो जाएगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकुर तायल ने बताया कि इससे वित्त वर्ष 2017-18 का रिटर्न निर्धारण वर्ष 2018-19 में फाइल नहीं हो सकेगा। बैंक अकाउंट नहीं खुल सकेगा, लोन भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar card link to pan card must to file income tax return
आधार कार्ड
अंकुर तायल ने बताया कि रिटर्न की ई-फाइलिंग करने वाले करीब साढ़े छह करोड़ आयकरदाता आयकर की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, इनमें से महज 4.20 करोड़ लोगों ने ही अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक कराया है। करीब 2.46 करोड़ आयकरदाता ऐसे है, जो आयकर की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकृत नहीं है, लेकिन आधार से उनका पैन लिंक हैं।
विज्ञापन
aadhaar card link to pan card must to file income tax return
आधार कार्ड
कई बार बढ़ाई गई अंतिम तिथि
सबसे पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त 2017 थी, इसके इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2017 कर दिया गया। इस तिथि के आने से पहले ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी। आईसीएआई रोहतक के अध्यक्ष आशीष गर्ग ने बताया कि पैन को आधार से लिंक करने की तिथि कई बार बढ़ाई जा चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed