फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विनोद खन्ना को 'दयावान' बनाने में एक किसान का बड़ा हाथ, जानिए कैसे?

Sat, 29 Apr 2017 09:27 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sat, 29 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
a farmer of haryana behind the first break to vinod khanna in movies
विनोद खन्ना
एक आम ​इंसान से 'दयावान' यूं ही नहीं बन गए थे विनोद खन्ना। इसके पीछे एक किसान का अहम योगदान रहा, जिसकी वजह से उन्हें पहला ब्रेक मिला।
a farmer of haryana behind the first break to vinod khanna in movies
पठानकोट को लाइफ लाइन दे गए सांसद खन्ना
उसके बाद शुरू हुआ वो सिलसिला, जिसने हैंडसम हंक विनोद खन्ना को बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। बता दें कि हरियाणा के एक किसान सोमदत्त को जब सिल्वर स्क्रीन पर बतौर हीरो उतारने की कवायद शुरू हुई तो इसी फिल्म की बदौलत विनोद खन्ना को पहला ब्रेक मिला। ये किसान कोई और नहीं बल्कि अभिनेता संजय दत्त के चाचा सोमदत्त थे।
a farmer of haryana behind the first break to vinod khanna in movies
vinod khanna
सोमदत्त के साथ मूवी में काम करने का पहला ब्रेक तो मिला, लेकिन विनोद खन्ना को खलनायक का क्रूर किरदार ही नसीब हुआ था। किस्मत देखिए, सोम दत्त तो इस फिल्म में नहीं चले, लेकिन विनोद खन्ना की निकल पड़ी। सोमदत्त चंद फिल्मों के बाद वापस आकर खेती करने लगे, मगर विनोद खन्ना आगे बढ़ते चले गए। फिर उन्हें बिग बी अमिताभ बच्चन के बराबर सफलता मिलने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
a farmer of haryana behind the first break to vinod khanna in movies
विनोद खन्ना - फोटो : SELF
उल्लेखनीय है कि साढ़े के दशक के अंतिम साल में रिलीज हुई मन का मीत यमुनानगर के गांव मंढौली वासी किसान सोम दत्त को लांच करने के लिए उनके बड़े भाई सुनील दत्त ने बनाई थी। तब ना यह फिल्म चली और ना ही इस फिल्म के हीरो सोम दत्त सफल हुए, मगर इसके बाद फिल्म से एंट्री करने वाले विनोद खन्ना का सिक्का ऐेसा चला कि करीब 48 वर्ष के कैरियर में उन्होंने खलनायक से नायक का मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
a farmer of haryana behind the first break to vinod khanna in movies
विनोद खन्ना
वहीं अध्यात्म से लेकर राजनीति के मायनों को भी समझा। वीरवार को जब टीवी, न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना के निधन की खबर उनके चाहने वालों को लगा तो ये उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। गीता जयंती के दौरान सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी जब कुरुक्षेत्र में द्रॉपदी डांस ड्रामा की प्रस्तुति देने पहुंची तो इस दौरान अमर उजाला से विशेष बातचीत की थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed