फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब से है बंधक पता नहीं, प्रशासन पहुंचा तो खुला राज, जंजीरों में बंधा बुजुर्ग, देखें तस्वीरें

Fri, 31 Jan 2020 02:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
A Elderly man tied in chains found in a House at Ropar of Punjab

एक घर में बैंक को कब्जा दिलाने पूरा प्रशासनिक अमला गया। लेकिन वहां जो देखा वो मानवता को शर्मसार करने वाला था और हैरान करने वाला भी। यहां प्रशासन को जंजीरों में जकड़ा एक बुजुर्ग मिला। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। आइए जानें पूरा मामला आखिर है क्या...

A Elderly man tied in chains found in a House at Ropar of Punjab

हमला पंजाब के रोपड़ जिले के गांव बड़ी हवेली का है। जंजीरों में जकड़े बुजुर्ग को अधिकारियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज जारी है। घर के मालिक मनिंदर सिंह पुत्र तरनजीत सिंह निवासी मकान नंबर 4475 गांव बड़ी हवेली ने एयू स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड से लोन लिया हुआ था। 

A Elderly man tied in chains found in a House at Ropar of Punjab

इस लोन की राशि आठ लाख रुपये अदा न करने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने घर का कब्जा बैंक को दिलवाने के लिए रोपड़ प्रशासन को आदेश दिया। इस आदेश पर ही तहसीलदार कुलदीप सिंह और पुलिस संबंधित बैंक को कब्जा दिलवाने के लिए गांव बड़ी हवेली पहुंची थी। अधिकारियों को घर में कोई भी नहीं दिखा जिस पर घर को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Elderly man tied in chains found in a House at Ropar of Punjab
अस्पताल में बुजुर्ग को कराया गया भर्ती।

इस दौरान घर के एक कोने में एक बुजुर्ग व्यक्ति जंजीर से बंधा दिखा। अधिकारियों ने उससे उसकी पहचान व उसकी हालत के बारे में पूछा तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद तहसीलदार ने सिविल सर्जन को सूचित कर बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। अधिकारियों के अनुसार यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से इसी हालत में बांधा हुआ लग रहा है। बुजुर्ग को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां मानसिक रोगियों वाले वार्ड में उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
A Elderly man tied in chains found in a House at Ropar of Punjab

सिविल सर्जन एचएन शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने बुजुर्ग का इलाज करने की हिदायत दी है। संबंधित डॉक्टर को इलाज करने और काउंसिलिंग करने के लिए कहा गया है। तहसीलदार कुलदीप सिंह ने कहा कि घर को सील कर बैंक को इस घर का कब्जा दिलवा दिया गया है और घर में मिले बुजुर्ग व्यक्ति की हालत संबंधी रिपोर्ट एसडीएम को दे दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed