Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
72 years old mother daljinder kaur give birth to boy baby vaya ivf, but suffering from problems
{"_id":"58c2585b4f1c1b5e3ddc6c60","slug":"72-years-old-mother-daljinder-kaur-give-birth-to-boy-baby-vaya-ivf-but-suffering-from-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: 72 साल की उम्र में मां बनी थी ये महिला, अब झेल रही है कई परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: 72 साल की उम्र में मां बनी थी ये महिला, अब झेल रही है कई परेशानियां
Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी थी ये महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
72 की उम्र में यह महिला पहली बार मां बनी थी, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं अब उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी रही हैं। आप भी जानिए।
2 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी थी ये महिला
पंजाब के अमृतसर की रहने वाली दलजिंदर कौर ने पिछले साल 19 अप्रैल 2016 को बेटे जन्म दिया था। नाम रखा अरमान। दलजिंदर कौर को औलाद का सुख टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक की बदौलत मिला था। अरमान के आ जाने से दलजिंदर कौर और उनके पति 75 साल के मोहिंदर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं था। अरमान अब 11 महीने का हो चुका है। थोड़ा-थोड़ा चलने लगा है।
3 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी थी ये महिला
दलजिंदर कौर बताती हैं कि लेकिन अब उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन महीने से वे बच्चे का दूध नहीं पिला रही हैं। जिसके चलते अरमान की लंबाई कम है। दलजिंदर अब ब्लड प्रेशन और जोड़ों में दर्द की वजह से परेशान रहती हैं। ऐसे में वो बेटे अरमान का ख्याल सही ढंग से नहीं रख पा रही हैं। उनका कहना है कि मैंने जितना सोचा था वो उससे कई ज्यादा मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी थी ये महिला
दलजिंदर कौर ने बताया कि अब मैं बहुत जल्दी थक जाती हूं। कई डॉक्टर्स को दिखाया, डाइट प्लान भी दिया गया। कई सारी दवाइयां भी मिली, लेकिन समस्या वहीं की वहीं है। अरमान का वजन बहुत कम है। कई डॉक्टर्स से अरमान के वजन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि उसका वजन खाने-पीने से बढ़े। वजन बढ़ाने के लिए दवाइयां देना ठीक नहीं होगा। दलजिंदर ने बताया कि इस उम्र में बच्चे को संभालना बहुत मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी थी ये महिला
बता दें कि दलजिंदर कौर ने हिसार में बेटे को जन्म दिया था। दलजिंदर 3 साल से इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) ट्रीटमेंट ले रही थीं। दलजिंदर और उनके 79 वर्षीय पति मोहिंदर सिंह गिल को संतान की प्राप्ति शादी के 46 साल बाद हुई है। दो बार आईवीएफ साइकल नाकाम रहने के बाद भी दोनों ने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार बीते वर्ष जुलाई में दलजिंदर को कंसीव करने में कामयाबी मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।