रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?
रेलवे विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक 12 ट्रेनों के पहिए थम गए और 50 हजार यात्री ट्रैक पर ही फंस गए। तस्वीरों में जानिए माजरा।
रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?
घटना हरियाणा में पानीपत की है। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर दीवाना रेलवे स्टेशन के नजदीक ओएचई तार टूट कर ट्रैक पर गिर गए। आनन फानन में ट्रेनों को रास्ते में ही रुकवा दिया। दिल्ली जाने वाली करीब दर्जनभर ट्रेनों के पहिये थम गए। कुरुक्षेत्र-पानीपत पैसेंजर को रद किया गया।
रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?
सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद तारों को ठीक कर लिया गया। इस दौरान इस रेलमार्ग पर करीब 50000 यात्री फंसे रहे। ओएचई तार टूटने का कारण इसका ढीला होना माना जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने लाइन ठीक कराने के साथ तार टूटने के कारणों की रिपोर्ट मांगी है।
रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हुआं यू कि शनिवार सुबह 12446 संपर्क क्रांति पानीपत रेलवे स्टेशन से 5.11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके बाद डाउन लाइन पर दीवाना स्टेशन के समीप ओएचई तार टूट गया। इसके बाद ट्रेनों के पहिये थम गए। ट्रेनों के अचानक रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?
सूचना मिलते ही रेलवे का ओएचई स्टाफ व रेलवे टीआई अनूप, स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर एवं आरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचे। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे लाइन को ठीक किया।