पुलिस ने एक लाल बत्ती वाली ऑडी से 42 लाख की जाली करेंसी पकड़ी है, जिसमें 2000 के नए नकली नोट भी है।
2 of 8
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार
नोटबंदी के बाद लोगों के पुराने हजार व 500 के नोट बदलने का झांसा देकर नकली नोट थमाने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस मामले में लोगों से तीस फीसदी कमीशन भी वसूलते थे। गिरोह के मेंबरों को पुलिस ने लाल बत्ती लगी सफेद रंग की ऑडी कार में जगतपुरा पर लगाए गए स्पेशल नाके से दबोचा है। पुलिस ने उनसे 42 लाख की जाली करेंसी भी बरामद की है। आरोपियों ने यह ऑडी कुछ दिन पहले ही खरीदी थी।
3 of 8
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार
हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने अब तक गिरोह के तीन मेंबरों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान अभिनव वर्मा जीरकपुर, विशाखा वर्मा निवासी मकान नंबर 202, सी टाइप-रेलवे फैक्टरी कपूरथला व सुमन नागपाल निवासी गगनदीप कॉलोनी लुधियाना शामिल है।
4 of 8
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी उक्त गिरोह भोले भाले लोगों को फंसाकर पुरानी करेंसी बदलने का कारोबार करते हैं। ये लोग तीस फीसदी कमीशन काटकर नई नकली करेंसी दे देते थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जगतपुरा में मंगलवार रात स्पेशल नाका एसएचओ हरसिमरन की अगुवाई में लगाया था। इसी बीच पुलिस ने हरियाणा की वीआईपी नंबर की लाल बत्ती लगी ऑडी कार को रुकने का इशारा किया। जब कार की तलाशी ली गई तो उससे यह रकम बरामद हुई।
5 of 8
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार
यह गिरोह के मेंबरों ने पूछताछ में बताया है। उन्होंने नोटबंदी के बाद से उक्त कारोबार में कदम रखा था। उन्होंने बताया कि उनके कई अन्य साथी भी इस कारोबार में जुटे हुए हैं। पुलिस ने उक्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमें गठित कर भेज दी हैं। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपी भी जल्दी ही पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।