{"_id":"95cc23f60740cf2dacbf9d93dfad97f3","slug":"3-5-million-robbed-in-outside-of-hdfc-in-yamunanagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 मिनट में 3 लाख की लूट, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 मिनट में 3 लाख की लूट, देखिए तस्वीरें
Wed, 10 Sep 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
3 मिनट में 3 लाख की लूट, देखिए तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के यमुनानगर में सबसे व्यस्ततम रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर कुछ कदमों की दूरी पर एचडीएफसी बैंक के बाहर से बाइक सवार दो बदमाश टिंबर फैक्टरी के मुंशी से 3.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
3 मिनट में 3 लाख की लूट, देखिए तस्वीरें
2 of 5
खजूरी रोड स्थित टिंबर फैक्टरी के मुंशी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी के कामकाज के लिए साथी यशपाल के साथ्ा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से करीब साढ़े तीन लाख की रकम निकलवाई और नोटों के बंडल बैग में रख दिए।
3 मिनट में 3 लाख की लूट, देखिए तस्वीरें
3 of 5
बैंक से लौटते समय रुपयों से भरा बैग उसने अपने कंधे पर लटका लिया और यशपाल बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी लेने चल दिया। इसी दौरान सड़क पर दो बाइक सवार उस पर झपट पड़े। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके नकदी से भरे बैग को पकड़ लिया और चालक ने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 मिनट में 3 लाख की लूट, देखिए तस्वीरें
4 of 5
मुंशी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी की स्पीड बढ़ते ही गिर पड़ा और बाइक के साथ वह सड़क पर घसीटता चला गया, लेकिन कुछ दूरी पर उसके हाथ से बैग छूट गया। बाइक सवार युवक नकदी से भरा बैग लेकर भाग गए, जिनका यशपाल और बैंक गार्ड विनोद कुमार ने पीछा भी किया।
विज्ञापन
3 मिनट में 3 लाख की लूट, देखिए तस्वीरें
5 of 5
घ्ाटना की सूचना फैक्टरी के मालिक संदीप जिंदल और पुलिस को दी गई। बैंक के गार्ड ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट और पीछे बैठे युवक ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र विज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।