फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला

Tue, 09 Sep 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 09 Sep 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन

हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला

murder of young man by college students for girls

पीजी में लड़कियां लाने से रोकने पर अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडयू) के 7 छात्रों ने गांव माहल में सोमवार रात युवक की गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी। आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को अटारी बाईपास जाम कर दिया।

हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला

murder of young man by college students for girls

जोगिंदर सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में काम करते तरसेम सिंह ने गांव माहल में एक घर बनाया हुआ है। यहां पर उसने यूनिवर्सिटी के ही छह-सात युवकों को बतौर पीजी रखा है। यह लड़के यहां अक्सर लड़कियां लेकर आते थे। लोगों ने इसकी शिकायत तरसेम से भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला

murder of young man by college students for girls

जोगिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को भी लड़की को लेकर आरोपी लड़के आए थे। ग्रामीणों ने देखा, तो विरोध शुरू कर दिया। इस पर तरसेम सिंह मौके पर आ गया और लड़के-लड़की को वहां से भगा दिया। तरसेम के भगाने के कुछ देर बाद पीजी में रहने वाले सभी युवक एक सफेद रंग की गाड़ी में लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला

murder of young man by college students for girls

आरोपी युवक ने गालियां देना शुरू कर दिया। शोर सुनकर इलाके के लोग युवकों को भगाने के लिए ईटें फेंकने लगे। गाड़ी लेकर भागने के दौरान इस पर आरोपी युवक सामने खड़े आसा सिंह उर्फ आशु को टक्कर मार दी। ‌फिर गाड़ी पीछे की और उसे आसा सिंह पर चढ़ा दिया। इससे आसा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला

murder of young man by college students for girls

सूचना पाकर पहुंची थाना कंबो की पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई न होने से गुस्साए मृतक के घरवालों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक जाम लगने पर डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों ने लिखित में दो दिन का समय मांगा। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed