आम लोग लाइनों में लग कर बड़ी मुश्किल से 2000 रुपए निकाल पा रहें है, लेकिन क्या आपने सोचा कि इन लोगों के पास करोड़ों के नए नोट कहां से आ जाते हैं?
हम रोजाना खबरों में सुन रहें है कि फलां जगह फलां व्यक्ति के पास से 4 करोड़ रुपए के नए नोट मिले तो किसी और व्यक्ति के पास से 1 करोड़ के नए नोट मिले। तो सवाल है कि यह कैसे संभव है? नए 2000 रुपए के नोट इन लोगों के पास कहां से पहुंच जाते है?
3 of 8
इन्होने करोड़ों के नए नोट कैसे जमा कर लिए?
सवाल उठाना लाज़मी भी है, क्योंकि जहां खर्चा चलाने के लिए आम आदमी को 2000 रुपए नहीं मिल रहे हैं तो वहीं इनको स्टोर करने के लिए करोड़ों के नए नोट कहां से मिल गए? चंडीगढ़ में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है, जिसमें कर्मचारियों को नौकरी तक से निकाल दिया गया था।
4 of 8
इन्होने करोड़ों के नए नोट कैसे जमा कर लिए?
इस बात को एक्सपर्ट भी सही ठहराते हैं कि बिना मिलीभगत से ये संभव नहीं है। एक्सपर्ट से बात की गई तो उनका साफ कहना था कि यह बैंक के हाईलेवल अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। लेकिन फिर भी सवाल उठता है कि करोड़ों रुपए कैसे? क्या सरकार को पता नहीं चलता?
ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली भी शक के घेरे में आती है। सवाल ये भी उठता है कि पैसा तो बैंक से ही आता है, ये सभी को पता है तो क्या बैंक इतने रुपए के आदान-प्रदान का गलत आकड़ा सरकार को देता है जो इतने बड़े अमाउंट के पैसों के हेरफेर का पता नहीं चलता?