फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लुधियाना में मिलिट्री कैंप के पास दिखे 2 संदिग्ध, इलाका सील

Mon, 25 Jan 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन

लुधियाना में मिलिट्री कैंप के पास दिखे 2 संदिग्ध, इलाका सील

2 suspected man seen near military camp in ludhiana, area sealed

लुधियाना के ढोलेवाल स्थित मिलिट्री कैंप के पास पिट्ठू बैग टांगे दो संदिग्ध लोगों को देखा गया। पुलिस विभाग में मचा हड़कंप पूरे इलाके को सील कर दिया गया। तस्वीरें।

लुधियाना में मिलिट्री कैंप के पास दिखे 2 संदिग्ध, इलाका सील

2 suspected man seen near military camp in ludhiana, area sealed

लुधियाना के ढोलेवाल स्थित मिलिट्री कैंप के पीछे बसे मोहल्ला भगवान नगर में शुक्रवार देर रात दो संदिग्ध लोगों को देखा गया। दोनों संदिग्ध वार्ड नंबर 71 के पार्षद अर्जुन सिंह चीमा के घर में घुसे थे। उन्होंने पीठ पर पिट्ठू बैग टांगे हुए थे। हालांकि पार्षद की तरफ से पुलिस को शनिवार सुबह ही सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने बंद पड़ी फैक्टिरयों और घरों की जांच की।

लुधियाना में मिलिट्री कैंप के पास दिखे 2 संदिग्ध, इलाका सील

2 suspected man seen near military camp in ludhiana, area sealed

इस दौरान डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव सहित कई बड़े अधिकारी और करीब दस थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी। दोनों संदिग्ध पार्षद अर्जुन सिंह चीमा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज आर्मी अधिकारियों को भी भेज दी है। मिलिट्री कैंप के बाहर भी सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस की जानकारी पर आर्मी ने मिलिट्री कैंप के अंदर रिहायशी इलाके में भी सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में मिलिट्री कैंप के पास दिखे 2 संदिग्ध, इलाका सील

2 suspected man seen near military camp in ludhiana, area sealed

इलाका पार्षद अर्जुन सिंह चीमा ने बताया कि घर के सामने ही उनकी फैक्टरी है। देर रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर पिट्ठू बैग टांगे हुए दो युवक देखे गए। इलाके में शोर मच गया तो दोनों वहां से मिलिट्री कैंप वाली दीवार की तरफ भाग निकले। इसके बाद मामला शांत हो गया। देर रात करीब ढाई बजे दोनों संदिग्ध फिर से उनके घर में दाखिल हुए और खिड़की उखाड़ने की कोशिश की। जब तक उन्हें पता चलता, दोनों संदिग्ध फरार हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed