फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब का मोहाली जिला बना कोरोना का हॉटस्पॉट, 24 घंटे में 7 मामले, चार दिनों में 11 पॉजिटिव

Wed, 08 Apr 2020 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
11 coronavirus infected cases found in a village of Punjab within four days
जवाहरपुर गांव - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मोहाली जिले में मंगलवार को सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। ये सभी सातों कोरोना संक्रमित मामले एक ही गांव के हैं।  जिले की तहसील डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर के कोरोना संक्रमित पंच और सरपंच के परिवार से ही सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मोहाली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 पहुंच गई है। साथ ही मोहाली पंजाब में पीड़ितों की संख्या के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

11 coronavirus infected cases found in a village of Punjab within four days
नाके पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

अकेले जवाहरपुर गांव से ही चार दिन के भीतर 11 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। मंगलवार की सुबह जिले के लिए बेचैन करने वाली रही, क्योंकि एक ही गांव से सात लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। 

11 coronavirus infected cases found in a village of Punjab within four days
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तैद हैं।

डीसी गिरीश दियालन और सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह पूरे अमले के साथ गांव जवाहरपुर पहुंचे। जवाहरपुर के सभी 522 घरों सहित पूरे गांव को आइसोलेट किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव के सभी 2460 लोगों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को गांव के 114 लोगों के सैंपल जांच को भेजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
11 coronavirus infected cases found in a village of Punjab within four days
स्वास्थ्य विभाग की टीम।

इसके अलावा गांव के कोरोना संक्रमित सरपंच के नजदीकी चार लोगों के सैंपल भी भेजे गए हैं। यह लोग डेराबस्सी के शक्ति नगर के रहने वाले हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 24 लोगों के सैंपल जांच को भेजे थे। जिनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पहले से ही कोरोना संक्रमित गांव के पंच के दो बेटे, भाभी, मां और भतीजे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

विज्ञापन
11 coronavirus infected cases found in a village of Punjab within four days

मंगलवार को भेजे 118 लोगों के ब्लड सैंपल
इसके अलावा गांव के कोरोना संक्रमित सरपंच की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले 118 लोगों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed