101 साल की महिला गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट ने अपनी तंदरुस्ती, स्वस्थ शरीर और लंबी उम्र का राज बताया तो सभी हैरान रह गए। आप भी जानिए क्या कहा?
101 साल की मान कौर ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में 100 मीटर की रेस जीतकर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। ऑकलैंड में चल रही वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में मान कौर का दम देखकर सब हैरान रह गए। मान कौर ने यह रेस 1 मिनट 14 सेकेंड में पूरी की। यह इस वेटरन खिलाड़ी के करियर का अब तक का 17वां गोल्ड मेडल है।
सितंबर 2016 में कनाडा के वैंकूवर में हुई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मान कौर ने 100 मीटर, 200 मीटर रेस, भाला फेंक, गोला फेंक में हिस्सा लेते हुए चार गोल्ड मेडल जीतकर देश के साथ साथ अपने शहर चंडीगढ़ का नाम भी रोशन किया था।
4 of 9
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
मान कौर ने अपनी लंबी उम्र पर चर्चा करते हुए बताया था कि उन्होंने पिछले 30 से अधिक सालों से कोई तली चीज नहीं खाई। लंबी उम्र के लिए उन्होंने टिप्स दिया कि जंक फूड से दूर रहो। नियमित रूप से सैर करो, खेलो कूदो। इससे बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। 59 वर्षीय अमृत कौर ने बताया कि मां मान कौर आज भी सुबह और शाम को नियमित रूप से सैर और योग करती हैं। इसके साथ ही कई बार तो वह खुद खाना भी बनाती हैं।
5 of 9
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
मान कौर ने बताया कि जब कभी वह विदेशों में दौड़ में हिस्सा लेने जाती हैं तो उनसे आधी उम्र के एथलीट काफी आदर और सम्मान देते हैं। वे लोग उनसे इस उम्र में इतना फिट होने का राज पूछते हैं। मान कौर ने कहा कि तो मैं झट से यह जवाब देती हूं कि खेल कूद में हिस्सा लोगे तभी तो फिट रहोगे जनाब।