फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 year old rape survivor girl delivery, give birth to girl child

आखिरकार 10 साल की बच्ची मां बनी, दिया बेटी को जन्म, मामा ने किया था रेप

Sat, 19 Aug 2017 09:15 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
10 year old rape survivor girl delivery, give birth to girl child
10 साल की रेप पीड़िता मां बनी
देश में पहली बार आखिरकार 10 साल की बच्ची मां बन ही गई। उसने बेटी को जन्म दिया, वहीं इस बच्चे को लेकर जच्चा के पिता ने बड़ा फैसला लिया है। आज सवेरे यानी 17 अगस्त को बच्ची की डिलीवरी हुई। सेक्टर 32 स्थित मेडिकल कालेज में सुबह नौ बजे उसका सिजेरियन किया गया।
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों को एक हफ्ते तक विशेष निगरानी में रखा जाएगा। यह पहली बार है जब दस वर्षीय बच्ची मां बनी हो। इससे पहले 12 साल की बच्ची ने पीजीआई में एक बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

पीड़िता का पिता बच्चे की शक्ल तक नहीं देखना चाहता

10 year old rape survivor girl delivery, give birth to girl child
baby birth
वहीं पीड़िता के पिता ने मेडिकल कॉलेज को पत्र लिखकर बच्चे के गोद देने की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है। पत्र में यह भी लिखा है कि वह बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहता है, क्योंकि उसे अपनी बेटी के भविष्य की चिंता है।

पिता ने यहां तक लिखा कि वह बच्चे की शक्ल तक नहीं देखना चाहता। वैसे भी इस बारे में प्रशासन की ओर से पहले ही बता दिया गया था कि यदि पैरेंट़्स बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं तो वे बच्चे के गोद लेने की प्रक्रिया की ओर कदम बढ़ाएंगे।

 

सुप्रीमकोर्ट ने गर्भ गिराने से मना कर दिया था

10 year old rape survivor girl delivery, give birth to girl child
Baby Delivery
बच्ची का गर्भ गिराने के लिए जिला अदालत और सुप्रीमकोर्ट में याचिका डाली गई। जिला अदालत ने गर्भपात से इंकार किया तो सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई। सुप्रीमकोर्ट ने गर्भ गिराने से पहले पीजीआई से रिपोर्ट मांगी।

पीजीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 29 हफ्ते में गर्भ गिराने से बच्ची और उसके बच्चे की जान पर खतरा है। ऐसे में डिलीवरी कराना ही जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित होगा। रिपोर्ट देखकर सुप्रीमकोर्ट ने गर्भ गिराने से मना कर दिया था।

यह है मामला
13 जुलाई 2017 को 10 साल की बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची छह माह से ज्यादा टाइम की गर्भवती है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने बताया कि उसके मामा कुल बहादुर ने ही उसके साथ गलत काम किया, वो भी कई बार। फिर पुलिस बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और मां की शिकायत पर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed