फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे महंगी वेडिंग प्लानर, एक शादी कराने के लिए लेती है 10 करोड़ रुपये फीस

Tue, 27 Aug 2019 09:58 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
worlds most expensive wedding planner Sarah Haywood takes 10 crores fees for getting married
साराह हेवुड, वेडिंग प्लानर - फोटो : Social media

आज के समय में वेडिंग प्लानर का व्यवसाय खूब फल-फूल रहा है। जिन परिवारों के पास समय की कमी रहती है या उन्हें लगता है कि शादी के सारे काम वो समय पर नहीं कर पाएंगे, तो उनके लिए वेडिंग प्लानर एक बेहतर विकल्प है। शादी समारोह से लेकर पंडाल, खान-पान, लाइटिंग और डीजे, ये सारे काम एक वेडिंग प्लानर बेहतर तरीके से कर सकता है। एक ऐसी है वेडिंग प्लानर हैं साराह हेवुड, जिन्हें दुनिया की सबसे महंगी वेडिंग प्लानर के तौर पर जाना जाता है। 

worlds most expensive wedding planner Sarah Haywood takes 10 crores fees for getting married
साराह हेवुड, वेडिंग प्लानर - फोटो : Social media

कहते हैं कि बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज भी साराह का खर्चा बर्दाश्त नहीं कर पाते। वह कई अरबपति बिजनेसमैन और हॉलीवुड स्टार्स की शादियों में वेडिंग प्लानर के तौर पर काम कर चुकी हैं। यहां तक कि साराह ने ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस विलियम और उनकी बहन, हैरी और मेगन मर्केल की भी शादी में वेडिंग प्लानर के तौर पर काम किया है। 

worlds most expensive wedding planner Sarah Haywood takes 10 crores fees for getting married
साराह हेवुड की वेडिंग प्लानिंग - फोटो : Social media

साराह एक शादी के लिए वेडिंग प्लानर के तौर पर 10 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साराह ने कई ऐसी शादियां कराई हैं, जिसमें एक दिन की शादी का बजट 48 से 50 करोड़ रुपये तक का होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds most expensive wedding planner Sarah Haywood takes 10 crores fees for getting married
साराह हेवुड, वेडिंग प्लानर - फोटो : Social media

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साराह की कुल संपत्ति 165 करोड़ रुपये है। वह एक पैरानॉर्मल वेडिंग शो भी लेकर आ रही हैं। इस शो के लिए ब्रिटेन की यूकेटीवी ने साराह को साइन किया है। यह दुनिया का पहला पैरानॉर्मल वेडिंग शो होगा। 

विज्ञापन
worlds most expensive wedding planner Sarah Haywood takes 10 crores fees for getting married
साराह हेवुड की वेडिंग प्लानिंग - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान साराह की टीम के लिए 172 होटल रूम बुक किए जाते हैं। पूरी टीम एक साथ लगातार कम से कम 5 दिनों तक वहां रहकर काम करती है और शादी समारोह को लग्जरी लुक देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed