फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki S-Presso आएगी 10 सेफ्टी फीचर्स के साथ, 30 सितम्बर को होगी लॉन्च

Tue, 27 Aug 2019 09:47 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 27 Aug 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki S Presso may launch on 30 September in India comes with 10 safety features
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Social

XL6 MPV के बाद अब Maruti Suzuki अपनी नई माइक्रो SUV S-Presso को भारत में 30 सितम्बर को लॉन्च कर सकती है। हमारे सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस बात का दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो 2018 में कंपनी ने फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट को पेश किया था जोकि अब S-Presso के नाम से आएगी।

इंजन और कीमत

Maruti Suzuki S Presso may launch on 30 September in India comes with 10 safety features
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

सोर्स के मुताबिक, नई S-Presso में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह वही इंजन होगा जो इस समय मौजूदा ऑल्टो K10 को पावर देता है। माना जा रहा हैं कि कंपनी नई S-Presso को बजट SUV सेगमेंट में उतारेगी। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत चार लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

डिजाइन और इंटीरियर

Maruti Suzuki S Presso may launch on 30 September in India comes with 10 safety features
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

नई S-Presso का डिजाइन पूरी तरह से SUV जैसा होगा, जितनी भी तस्वीरें इसकी लीक हुई हैं उन सब में किसी भी तस्वीर में अलॉय व्हील्स देखने को नहीं मिले अब ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें हब कैप के साथ स्टील व्हील्स मिलेंगे। यह मारुति के लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लैटफार्म पर आधारित होगी। हार्टेक्ट प्लैटफार्म हल्का और मजबूत भी है। इस कार का कैबिन डार्क-ग्रे कलर में मिल सकता है जोकि इस समय काफी चलन में भी है। इसके अलावा इसका डैशबोर्ड का डिजाइन इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से प्रेरित होगा। ही नहीं सोर्स के मुताबिक इसमें राउंड शेप्ड डिजिटल सेंटर कंसोल मिलेगा। साथ ही कई एडवांस्ड फीचर्स भी इसमें देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

Maruti Suzuki S Presso may launch on 30 September in India comes with 10 safety features
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

माना जा रहा है कि सेफ्टी के लिए नई S-Presso में 10 खास सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। जबकि ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स,  एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंड जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed