{"_id":"5d80ff048ebc3e93d33e605e","slug":"worlds-five-most-dangerous-paths-that-barely-the-bravest-would-attempt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच सबसे डरावने रास्ते, जिन्हें देखने मात्र से ही कांप जाती है लोगों की रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के पांच सबसे डरावने रास्ते, जिन्हें देखने मात्र से ही कांप जाती है लोगों की रूह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेढ़े-मेढ़े या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर तो आप चले होंगे। हालांकि ये उतने खतरनाक नहीं होते, जिसपर चलने से हर कोई डरे। आज हम आपको दुनिया के उन डरावने रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर चलना हर किसी के बस की बात नहीं। खासकर कमजोर दिल वाले तो इन रास्तों पर जा ही नहीं सकते। इन रास्तों पर हर पल मौत मंडराती रहती है। इनसे गुजरने वाला कभी भी मौत के मुंह में समा सकता है। यही वजह है कि इन खतरनाक और डरावने रास्तों पर चलना तो दूर देखने मात्र से ही लोगों की रूह कांप जाती है।
2 of 6
हुशान क्लिफसाइड पाथ, चीन
- फोटो : Social media
चीन का हुशान क्लिफसाइड पाथ हुशान यलो नदी के बेसिन के पास ऑरडॉस लूप सेक्शन के साउथवेस्ट में शानक्सी प्रांत के क्विनलिंग माउंटेंन्स के पूर्वी छोर पर स्थित है। यहां दो पैदल मार्ग 1614 मीटर की ऊंचाई पर हुशान की उत्तरी चोटी के लिए बने हुए हैं। यह 'हुआ शान यु' के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। यहां बहुत से पर्यटक आते हैं। सरकार ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां हर साल दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
3 of 6
युएयांग का नया रास्ता, चीन
- फोटो : Social media
चीन के हुनान प्रांत के युएयांग में चीन की स्पाइडरमैन की अमेजिंग आर्मी ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर 300 मीटर की ऊंचाई पर ये रास्ता बनाया है। इस खतरनाक रास्ते को देखकर ही लोगों की सांसें अटक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एल केमिनिटो डेल रे, स्पेन
- फोटो : Social media
स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में 110 साल पुराने 'एल केमिनिटो डेल रे' मार्ग को दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है। इसे 'किंग्स पाथ-वे' के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 1905 में किया गया था। इस खतरनाक रास्ते को हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाया गया था। हालांकि इस रास्ते को साल 2000 में बंद कर दिया गया, क्योंकि यहां ऊपर से दो लोगों की गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
रोच वेयरांड, फ्रांस
- फोटो : Social media
फ्रांस के अल्पस के सेंट पियरे डि इंट्रीमॉन्ट में स्थित रोच वेयरांड जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां अच्छे से अच्छे मजबूत कलेजे वाले लोगों की भी रूह कांप जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।