फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत सेडान कार Hyundai Aura हुई लॉन्च, दाम में होगी कम, मिलेंगे ये फीचर्स

Thu, 19 Dec 2019 06:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 19 Dec 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Motors launched Maruti Dzire, Honda Amaze rival subcompact Hyundai Aura sedan, know price
Hyundai Aura Launch - फोटो : Social Media

देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै ने गुरुवार को अपनी नई सेडान कार Hyundai Aura को लॉन्च कर दिया। Hyundai Aura को लेकर कई दिनों से ऑटो सेक्टर में चर्चा हो रही थी। सब 4मीटर सेगमेंट वाली सेडान कार Hyundai Aura का मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Honda Amaze, Ford Aspire और Volkswagen Ameo से होगा। जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में...


 

Hyundai Motors launched Maruti Dzire, Honda Amaze rival subcompact Hyundai Aura sedan, know price
Hyundai Aura Launch - फोटो : Social Media

मिलेगा BS6 इंजन

Hyundai Aura का डिजाइन और लुक बेहद खूबसूरत है और यह हैचबैक कार Grand i10 Nios के प्लेटफॉर्म पर पर बेस्ड है। इसकी पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी। सब-कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Aura में BS6 इंजन दिया गया है। यह ह्यूंदै की दूसरी कार होगी जिसमें नए उत्सर्जन मानक वाला बीएस6 इंजन मिलेगा। इससे पहले Grand i10 Nios में भी यही इंजन दिया जा चुका है।

Hyundai Motors launched Maruti Dzire, Honda Amaze rival subcompact Hyundai Aura sedan, know price
Hyundai Aura Front - फोटो : Social Media

तीन इंजन ऑप्शन के साथ

Hyundai Aura में बीएस6 1.2 लीटर Kappa T-GDI चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। दोनों ही इंजन स्टैंडर्ज्ञड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। इसके अलावा तीन सिलेंडर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 99 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। इसके अलावा इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Motors launched Maruti Dzire, Honda Amaze rival subcompact Hyundai Aura sedan, know price
Hyundai Aura Interior - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

इंटीरियर

कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें भी Grand i10 Nios जैसा ही इंटीरियर मिलेगा। सेंटर में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं इसमें Arkamys प्रीमियम साउंड सिस्टम सेटअप, इको कोटिंग और एयर कर्टन मिलेंगे। ड्राइवर साइड पर 5.3 इंच का स्पीडोमीटर और एमआईडी के साथ वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलेगा। साथ ही इसके केबिन में ब्रॉन्ज (तांबे) रंग का बेजोड़ समावेश मिलेगा।

विज्ञापन
Hyundai Motors launched Maruti Dzire, Honda Amaze rival subcompact Hyundai Aura sedan, know price
Hyundai Aura Rear - फोटो : Social Media

402 लीटर का बूट स्पेस

बाहरी लुक की बात करें, तो यह दिखने में Nios जैसी लगती है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लाइट्स, फ्रंट ग्रिल के कोनों पर लगी ट्विन डीआरएल मिलेगी। साथ ही 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे। काले रंग का सी-पिलर दिया गया है, जो Nios में भी है। वहीं टेललैंप्स एलईडी सेटअप के साथ Z शेप वाले हैं। Hyundai Aura में 402 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जो इसकी प्रतिद्वंदी गाड़ियों में भी नहीं आता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed